डेनियल विटोरी (फोटो- SRH)
Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 2024 का सीजन अब तक शानदार रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 5 मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी का मानना है कि उनकी टीम आईपीएल के इस सत्र में बड़े स्कोर बनाने में कामयाब रही है, लेकिन अब टारगेट का पीछा करने में सफलता हासिल करना जरूरी है.
सनराइजर्स आठ में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. पांच में से चार मैचों में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए सफलता पाई. विटोरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 35 रन से मिली हार के बाद कहा,‘‘ हम बड़े स्कोर बनाने में कामयाब रहे हैं लेकिन अब लक्ष्य का पीछा बेहतर ढंग से करना होगा.’’ इस सत्र में तीन बार 250 से अधिक स्कोर बना चुकी टीम को आरसीबी के खिलाफ मध्यक्रम की नाकामी महंगी पड़ी.
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विटोरी ने कहा कि,‘‘ पिछले 4 मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद यह हार निराशाजनक है. हमने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हारने के बावजूद हम लक्ष्य का पीछा करने की ओर बढते दिख रहे थे. शुरूआती विकेट जल्दी गिरने का खामियाजा भुगतना पड़ा.’’ उन्होंने आगे कहा,‘‘ आईपीएल में कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और कोई मैच आसान नहीं होता. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक खेलना जरूरी होता है और ऐसे में पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना कठिन होता है.’’
ये भी पढे़ं- T20 World Cup 2024, Yuvraj Singh: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने युवराज सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…