देश

JD Vance India Visit: PM मोदी संग अमेरिकी उपराष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, दिल्ली में वेंस फैमिली का शानदार स्वागत

US Vice President JD Vance In India: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों—इवान, विवेक और मिराबेल के साथ 4 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे. यह उपराष्ट्रपति बनने के बाद वेंस की पहली भारत यात्रा है.

जेडी वेंस आज सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे थे, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया और उनके परिवार के सामने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.

अक्षरधाम मंदिर में बिताया समय

भारत आगमन के कुछ ही घंटों बाद जेडी वेंस अपने परिवार सहित दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. वे यहां लगभग एक घंटे तक रुके और भारतीय संस्कृति की भव्यता का अनुभव किया. वेंस फैमिली ने मंदिर परिसर में शांति और आध्यात्मिकता का आनंद लिया.

पीएम मोदी से मुलाकात, डिनर

शाम करीब 6:30 बजे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार का स्वागत आवास के गेट पर किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत का दौर चला. पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार के सम्मान में विशेष डिनर होस्ट किया.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के लिए रखे गए डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जनवरी के समय की अपनी वाशिंगटन डी.सी. की यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी चर्चाओं को याद किया, जिसमें भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए रोडमैप तैयार किया गया था, जिसमें मेक अमेरिका ग्रेट अगेन और विकसित भारत-2047 का संकल्‍प शामिल था.

राजनीतिक और कूटनीतिक मुलाकातें

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया. साथ ही, इस वर्ष फरवरी में पेरिस में अपनी बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की.

उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति और ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के प्रयासों का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

उन्होंने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया. इसी तरह, उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया.

दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आगे बढ़ने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति, अमेरिकी की सेकंड लेडी और उनके बच्चों को भारत में सुखद और उत्पादक प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं.

वेंस की अन्य नेताओं से मुलाकात

अब जेडी वेंस की विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारत में अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी मुलाकात होने की संभावना है. यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़िए: भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब, जानिए क्या पड़ेगा इसका असर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

4 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

28 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

57 minutes ago