लीगल

बिना अनुमति वायरल राफ्टिंग वीडियो पर हाईकोर्ट सख्त, गूगल-फेसबुक-एक्स को हटाने के आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल, फेसबुक और एक्स को निर्देश दिया कि वे उस वीडियो क्लिप के लिंक को हटाएं जिसमें एक महिला को नदी में राफ्टिंग करते हुए दिखाया गया है. महिला ने कहा है कि यह वीडियो उसकी सहमति के बिना अपलोड किया गया है. उस वजह से उसे ट्रोल किया गया और परेशान किया गया.

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने आनलाइन मंच गूगल, फेसबुक और एक्स सहित अन्य को राफ्टिंग प्रशिक्षक और उसके काम करने के ऋषिकेश स्थित ट्रैवल एजेंसी का अपलोड किए गए वीडियो क्लिप को हटाने के लिए कदम उठाने को कहा है. साथ ही इस मामले में केंद्र सरकार, आनलाइन मंच, प्रशिक्षक व ट्रैवल एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है और केंद्र से नियम के तहत कार्रवाई करने को कहा है. न्यायमूर्ति ने इस मामले की सुनवाई 22 जुलाई के लिए स्थगित कर दी है.

मार्च 2025 में छुट्टियां मनाने ऋषिकेश गई थीं

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सहमति और जानकारी के बिना कई आनलाइन मंच पर वीडियो प्रसारित होने से उसकी निजता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है. वह मार्च 2025 में छुट्टियां मनाने ऋषिकेश गई थीं. वहां उसने रिवर राफ्टिंग के लिए ट्रैवल एसेंजी के जरिए बुकिंग कराई थी. राफ्टिंग प्रशिक्षक के सुझाव पर उसने गोप्रो कैमरे से अपने राफ्टिंग अनुभव को रिकार्ड किया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशिक्षक ने उसका व राफ्टर्स का वीडियो रिकार्ड किया और उसे अपलोड कर दिया. एक वीडियो में उसे घबराई हुई दिखाया गया है जो उसकी अच्छी छवि पेश नहीं करता है. इस वजह से वह साइबर र्दुव्‍यवहार, साइबर बदमाशी, धमकी, घृणा, ट्रोलिंग व उत्पीड़न का शिकार हो गई.

ये भी पढ़ें: पीएफआई नेता ओएमए सलाम की याचिका पर एनआईए को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

14 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

17 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

26 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

28 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

35 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

37 minutes ago