देश

JD Vance India Visit: आज भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, जानिए उनके 4 दिवसीय दौरे के एजेंडे क्या होंगे

India US Strategic Partnership: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरे का मुख्य फोकस भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और फरवरी में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त बयान के क्रियान्वयन की समीक्षा करना होगा.

वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे भी भारत आ रहे हैं. यह यात्रा विशेष है, क्योंकि पिछले एक दशक में किसी भी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा नहीं हुई है. इससे पहले 2013 फरवरी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन भारत आए थे.

पीएम के आधिकारिक आवास पर मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर उपराष्ट्रपति वेंस की मेजबानी करेंगे. इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के साथ-साथ दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को गहराने के तरीकों पर विचार किया जाएगा.

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उपस्थित रहेंगे. वेंस के साथ अमेरिका से पेंटागन और स्टेट डिपार्टमेंट के प्रतिनिधियों समेत पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.

दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति होगी

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह यात्रा दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने और 13 फरवरी को प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान के कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लेने का अवसर देगी. साथ ही दोनों पक्ष क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे.”

21 अप्रैल को वेंस जयपुर जाएंगे और 24 अप्रैल तक वहीं रहेंगे. 22 अप्रैल की सुबह, वे अपने परिवार संग प्रसिद्ध आमेर महल का भ्रमण करेंगे. वहां उन्हें राजस्थानी पारंपरिक स्वागत मिलेगा, जिसमें वे जोधपुरी साफा पहनेंगे और लोक नृत्य, पपेट शो, पारंपरिक पोशाक और स्थानीय व्यंजन का आनंद लेंगे. महल आम लोगों के लिए बंद रहेगा और 12 प्रशिक्षित गाइड उनकी सेवा में तैनात रहेंगे.

उसी दिन, वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में यूएस-इंडिया बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे. इसमें भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान वे व्यापार और निवेश बढ़ाने को लेकर अपनी दृष्टि साझा करेंगे.

आगरा जाकर करेंगे ताजमहल का दीदार

23 अप्रैल को वे आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे. लगभग तीन घंटे वहां रुकने के बाद वे जयपुर लौटेंगे और सिटी पैलेस भी देखेंगे. 22 अप्रैल को उनकी मुलाकात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी होगी.

24 अप्रैल को उपराष्ट्रपति वेंस वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे, और उनकी यह यात्रा भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती देने के उद्देश्य को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

JD Vance: भारतीय मूल की पत्नी, हिंदू रीति-रिवाजों से शादी और बेटे ‘विवेक’ के जुड़ा अमेरिकी उपराष्ट्रपति का भारत कनेक्शन

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago