Uttam Ngar Eid update: राजधानी दिल्ली का उत्तम नगर आज ईद(ramzan eid 2026) के मौके पर पूर्व में बिगड़े हालातों के चलते पूरे देश में सुर्खियों का विषय बना हुआ है. दरअसल होली पर घटित हुई सांप्रदायिक हिंसा के चलते इलाके में लगातार तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पिछले कुछ समय से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ईद पर हुड़दंग करने की लगातार धमकियाँ मिल रहीं थीं, जिसपर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए थे.
जिसके चलते मस्जिद और ईदगाहों के आसपास करीब 400 सीएपीएफ (CAPF) जवान और इतनी ही संख्या में दिल्ली पुलिस के कर्मियों को तैनात(Delhi Eid Security) किया गया है. चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों की गश्त और ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की. स्थानीय बाजारों में रौनक तो लौटी है, लेकिन हर मोड़ पर खड़ी पुलिस की गाड़ियां इलाके में व्याप्त संवेदनशीलता की गवाही दे रही हैं.
बता दें कि उत्तम नगर में सुरक्षा (Uttam Nagar Eid Security) बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह होली के दिन हुई वो हिंसक झड़प है, जिसमें तरुण नाम के युवक की जान चली गई थी. इस घटना ने इलाके के दो समुदायों के बीच अविश्वास की खाई पैदा कर दी थी. मामला इतना गंभीर हो गया कि नागरिक अधिकार संगठनों ने ईद पर ‘खून की होली’ खेलने जैसी धमकियों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
वहीं कोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट आदेश दिया कि किसी भी कीमत पर सौहार्द बिगड़ना नहीं चाहिए. इसी का नतीजा है कि आज ईद के मौके पर पुलिस न केवल सड़कों पर सक्रिय है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पैनी नजर रख रही है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व स्थिति का फायदा न उठा सके.
ईद से एक दिन पहले और आज सुबह भी उत्तम नगर की तंग गलियों में त्योहार की खरीदारी का उत्साह देखने को मिला. टोपियों, खजूर और सेवइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी, लेकिन लोग सतर्क नजर आए. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा का अहसास हो रहा है, हालांकि भारी फोर्स को देखकर एक अनजाना डर भी बना हुआ है.
नमाज के समय को लेकर मस्जिदों से लगातार घोषणाएं की गईं और इमामों ने भी अपनी तकरीर में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने की पुरजोर अपील की. पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थानीय शांति समितियों के साथ बैठकें कीं, जिससे नमाज के बाद लोग बिना किसी डर के एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या त्योहार बीतने के बाद भी उत्तम नगर में फोर्स की तैनाती इसी तरह बनी रहेगी? दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में शांति बहाली की प्रक्रिया (Uttam Nagar Eid Security) अभी शुरुआती चरण में है. हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए अगले कुछ दिनों तक संवेदनशील पॉइंट्स पर पिकेट्स और गश्त जारी रहेगी. पुलिस का मुख्य फोकस अब उन लोगों पर है जो सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक जमीनी स्तर पर भरोसा (Confidence Building) पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षा घेरे में कोई ढील नहीं दी जाएगी. फिलहाल, उत्तम नगर में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन की मुस्तैदी ने किसी भी बड़ी अनहोनी की आशंका को टाल दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…