देश

Gonda News: घर के बाहर खेल रही 11 साल की बालिका से रेप, POCSO एक्ट में 15 साल के लड़के पर केस

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर 11 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना में 15 साल के लड़के पर पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र से सामने आई है. खबरों के मुताबिक नाबालिग बालिका घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान गांव के रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसी के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद रात में ही नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है.

गोंडा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव से ये मामला सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 15 साल के लड़के पर दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि कल उनकी 11 साल की लड़की घर के बाहर अकेली खेल रही थी. इसी दौरान कल शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसी के घर के बगल का किशोर उसे बहला फुसला कर घर के किनारे भुसैले में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-Gorakhpur News: रेप और हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता-पुत्र समेत 18 को जेल

मामले की जांच जारी

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राधेश्याम राय ने मीडिया को बताया कि थाना कटरा बाजार में हुई घटना को लेकर एक महिला ने शिकायत दी है. कल देर शाम 7:00 बजे एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ गांव के एक 15 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया है. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद ही तत्काल कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago