दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
पीएम मोदी। इनसेट में चिराग पासवान।
PM Modi Election Campaign: लोकसभा चुनाव—2024 का बिगुल बज चुका है. सियासी दलों के अगुआ अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनावी प्रचार में जुट रहे हैं. भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरूआत जमुई से करेंगे. जमुई बिहार का एक जिला है, जिसका गठन 21 फरवरी, 1991 को हुआ था.
जमुई से पीएम मोदी की पहली रैली के शेड्यूल के बारे में बताते हुए N.D.A. नेता चिराग पासवान ने कहा— “यह वास्तव में मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की चुनावी रैलियों की शुरूआत जमुई से करेंगे. जमुई मेरी कर्मभूमि है. यहां प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को आएंगे और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.”
LJP प्रमुख चिराग पासवान ने दिल्ली में युवा, महिला, गरीबों के विषय पर भी अपनी बात रखी. चिराग ने कहा, “…मैं मानता हूं कि युवा, महिला, गरीब अपने में एक जाति है. मेरी टीम में आपको एक मजबूत युवा का प्रतिनिधित्व दिखेगा, पढ़े-लिखे युवाओं का प्रतिनिधित्व दिखेगा… मुझे उम्मीद है और पूरा विश्वास है कि जहां हम बिहार की 40 सीटों को जीतने की बात करते हैं तो उसमें मेरी इन 5 सीटों का महत्वपूर्ण योगदान होगा.”
N.D.A. में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की तारीफ की. बिहार के गया जिले में मांझी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर कहा, “यह बहुत सौभाग्य की बात है. मैं कह सकता हूं कि यह एक सही निर्णय है…यह साबित करता है कि PM मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबको साथ लेकर चलने वालों में से हैं.”
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…