पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि राज्य की भाषाएं हमारी समृद्ध और विविधतापूर्ण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, और इन भाषाओं के संरक्षण की दिशा में सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश की भाषाओं को विभिन्न माध्यमों से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुमाऊनी भाषा हमारी मिट्टी की खुशबू है, गढ़वाली भाषा हमारे दिल की आवाज़ है, जौनसरी भाषा हमारी समृद्धि संस्कृति की पहचान है.
उन्होंने आगे कहा, “हिन्दी हमारी प्राण वायु है, जो हमको जीवन देने का काम करती है. इसलिए हमारी सरकार प्रदेश की सभी भाषाओं को संरक्षित करने के लिए, समृद्ध करने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है.”
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य की भाषाओं में किताबों का प्रकाशन और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. इसके अलावा, राज्य सरकार नई फिल्म नीति भी लाई है, जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं को प्रमुखता दी गई है.
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके महोत्सव का आयोजन राज्य की भाषाओं को जीवित रखने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की सभी भाषाओं को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है. सरकार ने इस दिशा में कई योजनाओं की शुरुआत की है, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगी.
यह भी पढ़िए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…