देश

उत्तराखंड में जल प्रलय! मजदूर से भरी ट्रॉली बही-मंदिर में भरा मलबा, भारी बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है. देहरादून की सहस्त्रधारा में सुबह करीब 5 बजे बादल फट गया. अचानक आए सैलाब में कई घर और दुकानें बह गईं. दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. SDRF और NDRF की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है.

प्रशासन की जानकारी

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सहस्त्रधारा, मालदेवता और मसूरी से नुकसान की खबरें मिली हैं. देहरादून में 2-3 लोग लापता हैं. मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है. करीब 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

पुल टूटा, हाईवे बंद

भारी बारिश से देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर फन वैली के पास पुल का हिस्सा बह गया. यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. मालदेवता क्षेत्र में सौंग नदी उफान पर है. नदी का बहाव इतना तेज है कि पुल टूट गया और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया. हालात को देखते हुए कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: देहरादून में सैलाब! सहस्त्रधारा में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, दो लोग लापता

मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में बही

विकासनगर में पलवल टॉस नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया. इस दौरान मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में बह गई. बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 10 लोग सवार थे. वहीं ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी खतरे के निशान पर है. नदी का पानी हाईवे तक पहुंच गया. कई गाड़ियां फंस गईं. SDRF ने तीन लोगों को रेस्क्यू किया.

मंदिर परिसर और आईटी पार्क में तबाही

देहरादून स्थित तपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 1-2 फीट तक मलबा भर गया. मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा. आईटी पार्क क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर गया. कई दफ्तरों और बेसमेंट में पानी घुस गया. गाड़ियां भी बाढ़ में खिलौनों की तरह बहती दिखीं.

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा में हुई तबाही से दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन, पुलिस और SDRF मौके पर राहत कार्य में जुटी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी के सुरक्षित होने की कामना करते हैं.

लगातार बिगड़ रहे हालात

भारी बारिश की वजह से देहरादून और आसपास के इलाकों में स्थिति लगातार बिगड़ रही है. सड़कें टूट रही हैं, मकान और दुकानें बह रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago