Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देहरादून में सैलाब! सहस्त्रधारा में बादल फटने से मची भयंकर तबाही, दो लोग लापता

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है. देहरादून-हरिद्वार हाईवे पुल बह गया है. इस तबाही में होटलों और मकानों को नुकसान पहुंचा है. 2 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है.

Dehradun Cloudburst

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है. देहरादून-हरिद्वार हाईवे पुल बह गया है. इस तबाही में होटलों और मकानों को नुकसान पहुंचा है. 2 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है.

देहरादून में मौसम बेरहम हो चुका है. बादल फटने और भारी बारिश की वजह से सौंग नदी उफान पर है. मालदेवता इलाके में सड़क का एक हिस्सा भी बह गया है. इस तबाही में कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

उत्तराखंड के सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना से भयंकर तबाही मची है. गंभीर हालात को देखते हुए NDRF, SDRF और लोक निर्माण विभाग की टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है. वो फिलहाल राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार बादल फटने की वजह से कई दुकानें बह गई हैं. जिसमें दो लोग लापता हो गए हैं. राहत व बचाव टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- कुल्लू में एडवेंचर पर ब्रेक! बाढ़ के बाद 30 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक

सीएम धामी ने भी लिया संज्ञान

उत्तराखंड की राजधानी में मची तबाही पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,

देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.

टपकेश्वर महादेव मंदिर को पहुंचा नुकसान

देहरादून में हुई भयंकर बारिश और बादल फटने की घटना से तमसा नदी उफान पर है. जिसके चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है.

Dehradun

वहीं सौंग नदी ने देहरादून से माल देवता और टिहरी को जोड़ने वाली सड़क को कई जगहों पर काट दिया है. अब इन सड़कों के ऊपर से मलबा और पानी बहता दिख रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital