देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से CM धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. सीएम धामी ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की.

उन्होंने लिखा, ”केंद्रीय गृह मंत्री से देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. साथ ही प्रदेश की विकास योजनाओं, निवेश प्रयासों एवं सुरक्षा-संवर्धन से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया.”

उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा, ”नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर देवभूमि उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, निवेश प्रयासों एवं सुरक्षा-संवर्धन से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में गृह मंत्री को अवगत कराया. उत्तराखंड में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.50 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक धरातल पर उतर चुके हैं. इस औद्योगिक निवेश को और गति देने हेतु प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पंतनगर–रुद्रपुर में प्रस्तावित विशेष माइलस्टोन इवेंट में गृह मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.”

उन्होंने आगे बताया, ”केंद्रीय मंत्री अमित शाह से राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण स्कन्धों की परिसम्पत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई का शत-प्रतिशत खर्च वर्तमान मानकों में संशोधन/शिथिलीकरण प्रदान करते हुए एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की सहायता अनुदान से वितरित किए जाने का अनुरोध किया. इस दौरान ऊधम सिंह नगर में कारागार एवं आवासीय परिसर की स्थापना हेतु 150.16 करोड़ रुपए की धनराशि एवं देहरादून में प्रस्तावित “साइबर एक्सीलेंस सेंटर” की स्थापना हेतु 63.60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया.”

सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रदेश हित में दिए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन हेतु हार्दिक आभार केंद्रीय गृह मंत्री जी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.”

आईएएनएस

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago