देश

Uttarakhand: देवभूमि में धर्मांतरण को लेकर सख्त हुआ कानून, मिलेगी 10 साल की सजा

उत्तराखंड में धामी सरकार की कैबिनट बैठक में कुल 25 अहम प्रस्ताव पास हुए है. बैठक में सबसे ज्यादा जोर धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने पर दिया गया. धर्मांतरण पर कानून कई संसोधन किए गए है. जिसमें अब देवभूमि में धर्मांतरण कानून गैर जमानती होगा. इसके साथ ही अब इसमें 10 साल की सजा का प्रवाधन किया गया है. धामी सरकार में इस कड़े कानून के बाद ‘जव-जिहाद’ के मामलों पर राक लग सकती है. बता दें कि धामी कैबिनेट में कुल 26 मामले आए थे. जिसमें से 25 मामलों पर मुहर लगा दी गई है.

धामी कैबिनेट में जिन 25 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. उसमें नैनीताल हाईकोर्ट को शिफ्ट करने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी में शिफ्ट करने की सैद्धांतिक मंजूरी देने का फैसला लिया गया है. बता दें कि हाईकोर्ट को शिफ्ट करने को बात लंबे समय से चल रही थी.

कैबिनेट के इन फैसलों पर भी नजर

धर्मांतरण और नैनीताल हाईकोर्ट के प्रस्ताव के अलावा पशुपालकों को महंगे भूसे से राहत दी गई है. इसको लेकर सरकार ने भूसे और साइलेज पर सब्सिडी बढ़ाई है. यही नहीं कौशल विकास केंद्र संचालकों को भुगतान के नियम भी बदल दिए गए है. अब संचालकों को प्रशिक्षण का भुगतान 3 नहीं 4 किस्तों में करना होगा.

वहीं दुग्ध विकास विभाग भी सहकारिता की तर्ज पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगा, इससे पहले अभी तक 50 फीसदी सब्सिडी मिलती थी. इससे दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े 52 हजार पशुपालकों को फायदा मिलेगा.

नगर पालिका विवाद को लेकर बनी कमेटी

इसके अलावा कैबिनेट में श्रीनगर नगर निगम और नगर पालिका विवाद को लेकर भी सब कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल करेंगे. वहीं चंदन रामदास और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कमेटी के सदस्य तौर पर शामिल होंगे. इसके अलाव कई और मुद्दे भी बैठक में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago