नवीनतम

साल के अंतिम दो महीनों में विवाह के शुभ मुहूर्त की होगी शुरुआत, जानें कौन से मुहूर्त हैं शुभ

Shubh Vivah Muhurat 2022 November and December: इस वर्ष 21 नवंबर से एक बार फिर आपको शहनाईयों की गूंज सुनाई देगी. क्योकिं हिंदू पंचांग और ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत होने वाली है.

हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी या देवप्रबोधिनी एकादशी) के बाद मांगलिक कार्यों की शुरूआत होने लगती है. लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार इस बीच शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए मुहूर्त नहीं बन पाए. अब आने वाले दिनों में शुक्र 21 नवंबर को उदित होने जा रहे हैं, जिसके बाद विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी.

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए निकलने वाले शुभ मुहूर्तों की संख्या सीमित है. हालांकि कुछ मुहुर्त वर और वधु की जन्मकुंडली और राशि नाम के आधार पर शुभ रहेंगे. आइए जानते हैं जानकारों के अनुसार कुछ अति शुभ वैवाहिक मुहूर्त कौन से हैं.

21 नवंबर से विवाह के लिए कुछ अच्छे मुहूर्त

इस माह 21 नवंबर से शुक्र उदय होने जा रहे है. इसके साथ ही मांगलिक कार्यों के लिए अच्छे मुहूर्त भी बनने लगेगें. हिंदू पंचांग और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवंबर माह की 21, 24, 25, 26, 27 और 28 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं दिसंबर माह की 2, 7 और 8 तारीख को भी वैवाहिक कार्यक्रम हो सकते हैं. हालांकि इन तारीखों पर भी वर और वधु की कुडलियों के अनुसार शुभ मुहुर्त की गणना की जाएगी. इसके अलावा इस विषय में अलग-अलग ज्योतिषियों की राय भिन्न हो सकती है. दिसंबर में 16 तारीख से खर मास के शुरु होते ही अगले वर्ष के जनवरी माह की मकर संक्रांति तक सभी मांगलिक कार्य रुक जाएंगे.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago