देश

योगी की राह पर उत्तराखंड सरकार,अंकिता मर्डर केस के आरोपी का रिजॉर्ट ध्वस्त

देहरादून– उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी अपराधों की रोकथाम के लिए योगी आदित्यनाथ के मॉडल का सहारा ले रही है.उसने अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर फिरवा दिया है.ये कार्रवाई कल रात की गयी.

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भंडारी 19 साल की थी और गंगा भोगपुर स्थित वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता 18 सितंबर से लापता थी. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि अंकिता की रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्या समेत तीन सहकर्मियों ने मिलकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चीला रोड स्थित नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या की. इस मामले में रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा है.

बहुत शातिर निकला कातिल

तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में ये भी सामने आ रहा है कि 18 सितंबर को अंकिता के लापता होने के बाद पुलकित आर्य ने ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज करवाई थी. घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये मामला ट्रेंड कर रहा था.अब घटना में शामिल सभी तीनों आरोपियों को कड़ी सज़ा देने की मांग हो रही है.

काफी परेशान थी अंकिता

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को पता चला कि 18 सितंबर की रात करीब आठ से नौ के बीच में अंकिता पुलकित, सौरभ और अंकित के साथ ऋषिकेश गई और वहां से वापस आई थी. रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की शाम को अंकिता काफी परेशान थी और एक कर्मी से फोन पर बात करते हुए रो रही थी. इस कॉल का ऑडियो भी मीडिया में वायरल हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप पर भी अंकिता ने अपने एक परिचित को अपने परेशान होने की बात बताई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago