Seva Sankalp Bike Yatra update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को काशी (वाराणसी) और गुजरात के वडनगर से एक साथ शुरू हुई ऐतिहासिक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का 7 अक्टूबर को बेहद भव्य समापन होगा. इस समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद काशी आ रहे हैं.
वडनगर से 20 दिनों का लंबा सफर तय करके काशी पहुंचने वाले सैकड़ों सेवा यात्रियों और बाइकर्स का स्वागत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. खास बात यह है कि गुजरात से आने वाले ये युवा सेवा यात्री अपने साथ गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर आ रहे हैं, जिससे गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया जाएगा.
7 अक्टूबर को काशी में होने वाले इस महा-समापन कार्यक्रम की कमान सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे. उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे.
इनके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी इस स्वागत समारोह के गवाह बनेंगे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस मेगा इवेंट के लिए एनडीए (NDA) के एक और बड़े राष्ट्रीय नेता को आमंत्रित करने की तैयारी अंतिम चरण में है, जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह के आगमन और ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. वडनगर से आने वाले बाइकर्स का काशी की सीमा में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और डमरू दल की गूंज के साथ स्वागत किया जाएगा.
बनारस में प्रवेश से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक दर्जनों भव्य ‘स्वागत पॉइंट’ बनाए जा रहे हैं. हर स्वागत पॉइंट की कमान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और स्थानीय विधायकों को सौंपी गई है, जो अपनी-अपनी टीमों के साथ बाइकर्स की अगवानी करेंगे.
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का शंखनाद हुआ था. काशी से जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने यात्रा को वडनगर के लिए रवाना किया था, वहीं गुजरात के वडनगर से काशी आने वाले दल को खुद गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने झंडी दिखाई थी.
करीब 20 दिनों तक देश के पूरब से पश्चिम और पश्चिम से पूरब तक दौड़ने के बाद जब दोनों यात्राएं अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी, तो अमित शाह खुद काशी की पावन धरती पर उनका अभिनंदन कर एक बार फिर जनसेवा और सुशासन का बड़ा संदेश देंगे.
काशी से वडनगर जाने वाली यह बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों से होकर गुजरी है. 40,000 किलोमीटर के इस लंबे मार्ग में एक हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया. 20 दिनों के इस कठिन सफर के दौरान युवाओं ने केवल बाइक नहीं चलाई, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले हर गांव और शहर में स्वच्छता अभियान, बड़े पैमाने पर पौधरोपण, जल संरक्षण, नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत जैसे 25 से अधिक सामाजिक सेवा कार्यों को अंजाम दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…