देश

वैलेंटाइन डे मनाने वाले हो जाएं सावधान! क्रांति सेना के इस ऐलान से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा माम

मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे को लेकर क्रांति सेना नाम के संगठन ने सख्त रुख अपनाया है. संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने लठ पूजन कर चेतावनी दी है कि 14 फरवरी को होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने वालों को लाठियों से सबक सिखाया जाएगा.

संगठन ने चार-चार लोगों की टीमें बनाई हैं. ये टीमें बस स्टैंड, सिनेमा हॉल, प्रकाश चौक और अन्य प्रमुख जगहों पर तैनात रहेंगी. संगठन का कहना है कि अगर कोई लड़का-लड़की अनुशासन तोड़ते नजर आए तो कार्यकर्ता तुरंत कार्रवाई करेंगे.

लठ पूजन कर दी सख्त चेतावनी

क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में लठ पूजन किया. लाठियों को तेल लगाकर उन पर कलावा बांधा गया और तिलक किया गया. महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि यह विरोध इसलिए है क्योंकि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है.

उन्होंने साफ कहा, “अगर कोई युवक-युवती अश्लीलता फैलाते पकड़े गए तो जिस हालत में होंगे, उसी हालत में उन पर लठ बजाएंगे.” संगठन का मानना है कि यह दिन भारतीय परंपराओं के खिलाफ है, इसलिए इसे रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

हर कोने पर तैनात रहेंगी टीमें

क्रांति सेना ने शहरभर में निगरानी के लिए विशेष रणनीति बनाई है. चार-चार लोगों की अलग-अलग टीमें बस स्टैंड, सिनेमा हॉल, चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहेंगी. संगठन का कहना है कि वे अश्लीलता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.


ये भी पढ़ें- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान फरार, गिरफ्तारी के लिए यूपी, राजस्थान समेत एक दर्जन स्थानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

32 seconds ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

16 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

26 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

38 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

42 minutes ago