Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान फरार, गिरफ्तारी के लिए यूपी, राजस्थान समेत एक दर्जन स्थानों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

दिल्ली पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Amanatullah Khan

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान. (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी, राजस्थान समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की. अमानतुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं.

FIR दर्ज होने के बाद से ही मोबाइल फोन बंद

पुलिस सूत्रों से अनुसार, ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज होने के बाद से ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया है, जिसके चलते लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है. पुलिस को इस बात का भी शक है कि आप विधायक को छिपाने में कुछ लोग उनकी मदद कर रहे हैं. पुलिस की कई टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Jamu & Kashmir: अखनूर में IED ब्लास्ट से दो जवान शहीद, सेना ने सर्च ऑपरेशन किया शुरू

आप विधायक का बयान

इसी बीच अमानतुल्लाह खान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मैं कहीं भागा नहीं हूं, अपनी विधानसभा में हूं. पुलिस के कुछ लोग साजिश के तहत मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस खुद को बचाने के लिए मुझे फंसा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital