देश

Blast in Train: वलसाड-मुजफ्फरपुर ट्रेन में आग बुझाने के दौरान फटा अग्निशमन सिलेंडर, RPF जवान की मौत

Valsad-Muzaffarpur Train Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड-मुजफ्फरपुर ट्रेन की बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत ही RPF के जवान जुट गई. खबर सामने आ रही है कि इसी दौरान कांस्टेबल विनोद कुमार छोटा फायर सिलेंडर ( फायर एक्सटिंग्विशर) लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. तभी सिलेंडर फट गया और इसमें विनोद की मौत हो गई. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लॉक खोलते ही सिलेंडर फट गया था.

ये भी पढ़ें-UGC: चार साल का ग्रेजुएशन है तो सीधे कर सकेंगे PHD और NET, ये शर्तें लागू

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे वलसाड एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना जैसे ही रेलवे और आरपीएफ की टीम को लगी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान आरपीएफ जवान विनोद कुमार फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक फायर सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम पड़ती न देखकर उन्होंने दूसरा फायर सिलेंडर उठाया और आग पर काबू पाने की कोशिश के लिए जैसे ही सिलेंडर का लॉक खोला वह तेज आवाज के साथ फट गया. सिलेंडर ने इतनी तेज ब्लास्ट किया कि विनोद कुमार की मौत हो गई. हालांकि उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

दो साल से थे मुजफ्फरपुर में तैनात

बता दें कि आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर आरपीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांस्टेबल विनोद कुमार दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. वह आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे. परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है. बता दें कि आरा में विनोद के निधन की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

51 seconds ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

10 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

14 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

26 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

40 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

44 minutes ago