Valsad Suicide Case
Valsad Suicide Case: गुजरात के वलसाड़ से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सरदार हाइट्स सोसाइटी के 13वें फ्लोर से एक युवक ने छलांग लगा दी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक ऑनलाइन कर्ज से परेशान चल रहा था. जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सऐप में एक स्टेटस लगाया. जिसमें उसने “I Quit…Bye World” लिखा था. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान मानव पटेल के रूप में हुई है. वह 22 साल का था.
ऑनलाइन सट्टा खेलकर जल्दी करोड़पति बनने की चाह में इन भाईसाहब का करोड़ों का मकान बिक गया और मम्मी की ज्वेलरी भी
माता-पिता ने सब कुछ बेचकर इनका कर्ज निपटाया, फिर रेंट के फ्लैट में रहने लगे, अपने माता-पिता को इस हाल में देखकर लड़के से सहा नहीं गया और 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या… pic.twitter.com/JVFmGz24MR
— ocean jain (@ocjain4) June 10, 2026
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक 13वें फ्लोर के बरामदे में काफी देर तक घूमता रहा. इस दौरान वो बार-बार नीचे देखता रहा. बाद में युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि युवक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. जिससे वो डिप्रेशन में था.
जानकारी के मुताबिक मानव पटेल डोमिनोज में पार्ट टाइम जॉब करता था. आज उसकी छुट्टी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरी सोसाइटी में हलचल मच गई. लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया. जिसके बाद उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में खाली सीट पाने का राज़, IRCTC का चार्ट वैकेंसी फीचर करेगा मदद
वहीं इस मामले की जब सूचना पुलिस को लगी तो वो भी मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि एक युवक 13 वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…