दुनिया

अमेरिका पर भड़का भारत, ओमान तट पर हुए जहाज पर हमले को लेकर अमेरिकी राजदूत तलब, 3 भारतीय हैं लापता

Oman Ship Attack: ओमान के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में 24 भारतीय फंस गए थे. जिसमें से 3 क्रू लापता हैं, वहीं बाकी 21 को रेस्क्यू कर लिया गया है. भारत ने अमेरिकी सेना के इस कार्रवाई की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस हमले को लेकर अमेरिकी राजदूत को तलब किया है.

विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि, आज हम सुबह ओमान के तट पर हुए कमर्शियल जहाज सेटेबेल्लो पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. इस जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को रेस्क्यू कर लिया गया है. जबकि 3 अभी भी लापता हैं. ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास इसपर नजर बनाये हुए है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार हो रहे हमले

विदेश मंत्रालय ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके में तेल टैंकरों पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की है. इसे इलाके में चल रहे झगड़े का नतीजा बताया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम इलाके में फैले तनाव को तुरंत कम करने और डिप्लोमैटिक हल निकालने के लिए बातचीत से मामले को खत्म करने की मांग को दोहराते हैं. ताकि इलाके में एक बार फिर शांति और स्थिरता लौट सके.

विदेश मंत्रालय ने स्थिति सामान्य बनाने की कही बात

MEA ने मध्य पूर्व इलाके में लगातार हो रहे कमर्शियल शिपिंग और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले को बंद करने की मांग की. इसके लिए इंटरनेशनल कानून के मुताबिक फिर से स्थिति सामान्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.

ये भी पढ़ें- ‘सुधर जाओ पाकिस्तान वरना…तैयार रहो’, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने खोला मोर्चा

बता दें कि अमेरिकी नेवी इस इलाके में लगातार ईरानी जहाजों को निशाना बना रही है. इसी बीच अमेरिकी हमले का सेटेबेलो जहाज भी शिकार हो गया. मार्च की शुरुआत से ही अमेरिका और ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

24 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

43 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

49 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

57 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago