देश

Vande Bharat Express: पटना से रांची के बीच वंदे भारत का ट्रायल रन, 6 घंटे का है सफर, जानिए क्या होगा रूट

Bihar: भारतीय रेलवे प्रमुख शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए जोड़ने का काम तेजी से कर रहा है. इसी क्रम में आज पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल हुआ. पहली बार वंदे भारत पटना से रांची के लिए रवाना हुई. रांची पहुंचने पर इसके स्वागत में लोगों की भीड़ लगी रही. वहीं पटना जंक्शन पर भी लोग इसे देखने के लिए उत्साहित दिखे.

मात्र 6 घंटे में तय की दूरी

तेज गति से चलने वाली यह ट्रेन आज ट्रायल रन के लिए सुबह 6:55 बजे पटना जंक्शन से निकली. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 10 से रवाना होने के बाद बरकाकाना होते हुए दोपहर 1 बजे रांची पहुंची. वंदे भारत ट्रेन ने मात्र 6 घंटे 5 मिनट में ही पटना से रांची की यह दूरी तय की है.

जल्द यात्रियों के लिए दौड़ेगी ट्रेन

ट्रायल रन के बाद जल्द ही पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. दिखने में बिल्कुट बुलेट ट्रेन जैसी लगने वाली वंदे भारत ट्रेन बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात होगी. रांची से पटना और पटना से रांची के सफर को मात्र 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. बता दें कि पटना से रवाना होने वाली वंदे भारत ट्रेन 6 दिन पहले ही चेन्नई से यहां पहुंची थी. पटना में इसे राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में रखा गया था. जहां इसकी तकनीकी जांच की गई और ट्रायल रन से पहले स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई.

ट्रायल के बाद जल्द ही रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के परिचालन की तारीख तय की जाएगी. इस ट्रेन की टाइमिंग और किराया क्या होगा यह भी जल्द ही इस बारे में बताया जाएगा. हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि जून महीने आखिरी सप्ताह में इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: G-20 Summit : बैठक को पीएम मोदी ने VC के जरिए किया संबोधित, बोले- जी-20 का विकास एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया

जानें क्या है रूट

वंदे भारत ट्रेन के रूट में जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा स्टेशन पड़ेंगे. मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी. प्रत्येक कोच में 4 अपातकालीन पुश बटन की सुविधा होगी वहीं कोच जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से भी युक्त होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

15 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago