Categories: खेल

IPL 2023 के बवाल के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘धोनी और कोहली से मेरे रिश्ते…’

Virat vs Gambhir: आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली के साथ हुई झड़प पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. पिछले महीने केएल राहुल एंड कंपनी पर बैंगलोर की जीत के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. गंभीर ने स्पष्ट किया कि उनके और पूर्व भारतीय कप्तान के बीच कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था. विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए, गंभीर ने एक बयान में दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी का नाम भी लिया. उन्होंने कहा, “एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता एक जैसा है. अगर हमारे बीच कोई बहस होती है तो वह सिर्फ मैदान पर रहती है मैदान के बाहर नहीं”.

गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई क्या थी लड़ाई की वजह

एक टीवी इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने बताया कि, ‘नवीन उल हक सही था, तो मैंने उसका साथ दिया. बात सिर्फ नवीन उल हक की नहीं है, जो भी सही होगा मैं उसका साथ दूंगा और यह मैं मरते दम तक करूंगा.’  उन्होंने आगे कहा,  मेरे क्रिकेट के मैदान पर कई झगड़े हुए हैं. ऐसा नहीं है कि मैं कभी नहीं लड़ा. मैंने हमेशा उन झगड़ों और तर्कों को क्रिकेट के मैदान पर ही रहने देना सुनिश्चित किया है. तर्क दो लोगों के बीच था और इसे क्रिकेट के मैदान के भीतर रहना चाहिए.”  बहुत से लोगों ने बहुत सी बातें कही. बहुत से लोगों ने टीआरपी के लिए एक इंटरव्यू की मांग की. लेकिन मेरा मानना है कि जो बात दो लोगों के बीच हुई है उसे दूसरो को स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ओवल में ‘दफन’ हो गया भारत का सपना, इस शर्मनाक हार का दोषी कौन..?

कोहली-गंभीर को मिली सजा, अफगानी खिलाड़ी भी नपा

इस मामले में IPL की ओर से बड़ा एक्शन हुआ था. बहरहाल, इस मामले में IPL ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है. विराट और गंभीर दोनों ही लोग आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.21 के लेवल 2 के दोषी पाए गए हैं. दोनों ही लोगों ने अपने अपराध को मान लिया है.  वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के नवीन उल हक (Naveen-Ul-Haq) की भी 50 फीसदी मैच फीस कट गई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

6 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

17 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

28 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

37 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago