Bharat Express DD Free Dish

अपरा एकादशी और बुधवार व्रत 13 मई 2026: पंचांग, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Aaj Ka Panchang 13 may 2026: 13 मई 2026 को अपरा एकादशी और बुधवार व्रत है. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व. भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा से मोक्ष और उन्नति की प्राप्ति होती है.

Aaj Ka Panchang 13 may 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितरों को प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है. भक्तजन भगवान विष्णु को पंचामृत स्नान कराते हैं और पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, तुलसी पत्ते, फल, मिठाई, धूप-दीप अर्पित करते हैं. पूजा के बाद व्रत कथा सुनना और आरती करना आवश्यक माना गया है.

बुधवार व्रत और गणेश पूजा

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है. इस व्रत में गणपति की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. मूंग के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है. साथ ही गाय को हरा चारा खिलाने और हरे रंग के कपड़े या रूमाल रखने से बुध ग्रह मजबूत होता है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा की स्थिति

आज सूर्योदय सुबह 05:32 बजे और सूर्यास्त शाम 07:04 बजे होगा. चंद्रमा मीन राशि में है और चंद्रोदय कल सुबह 03:24 बजे होगा. चंद्रास्त आज दोपहर 03:19 बजे तक रहेगा.

आज का पंचांग

  • तिथि: एकादशी दोपहर 01:29 बजे तक, उसके बाद द्वादशी
  • नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद रात 12:17 बजे तक, फिर रेवती
  • करण: बालव 01:29 बजे तक, फिर कौलव रात 12:30 बजे तक, उसके बाद तैतिल
  • योग: विष्कम्भ रात 08:55 बजे तक, फिर प्रीति
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: बुधवार
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा
  • पंचक: पूरे दिन

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:08 AM – 04:50 AM
  • लाभ-उन्नति: 05:32 AM – 07:13 AM
  • अमृत-सर्वोत्तम: 07:13 AM – 08:55 AM
  • शुभ-उत्तम: 10:36 AM – 12:18 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:33 PM – 03:27 PM
  • अमृत काल: 07:41 PM – 09:13 PM
  • निशिता मुहूर्त: 11:56 PM – 12:38 AM (14 मई)

अशुभ समय

  • यमगण्ड: 07:13 AM – 08:55 AM
  • गुलिक काल: 10:36 AM – 12:18 PM
  • राहुकाल: 12:18 PM – 01:59 PM
  • दुर्मुहूर्त: 11:51 AM – 12:45 PM

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान का पंचमुखी हनुमान मंदिर: यहां खूब लगते हैं ‘जय श्री राम’ के जयकारे, सदियों से सुरक्षित बजरंगबली की प्रतिमा

पूजा विधि और लाभ

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. बुधवार व्रत से बुद्धि और व्यापार में उन्नति होती है. आज के दिन हरे रंग का प्रयोग और गौ सेवा विशेष फलदायी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read