देश

इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन, तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे देश के 100 से ज्यादा वरिष्ठ पत्रकार

Indore: मध्य प्रदेश के स्टेट प्रेस क्लब द्वारा इस माह भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 14, 15 और 16 अप्रैल को होने वाले इस महोत्सव का विषय ‘मीडिया और समाज : दरकता विश्वास’ है. देश के 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार और संपादक इसमें भाग लेने के लिए इंदौर आ रहे हैं.

सम्मानित होंगे पत्रकार

महोत्सव के दौरान जहां 17 चुनिंदा पत्रकारों को उनके खोजी पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए सुरेन्द्र प्रताप सिंह स्मृति मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं उन मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शहर में बेहतरीन कार्य किया है. महोत्सव में मीडिया की आचार संहिता पर आधारित स्मारिका नैतिकता का प्रकाशन भी किया जाएगा.

स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, चीफ सेक्रेटरी जनरल नवनीत शुक्ला और कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह महोत्सव का लगातार 15वां साल है और इस भारतीय पत्रकारिता महोत्सव को पत्रकारिता में इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्व. राहुल बारपुते, स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. प्रभाष जोशी, स्व. माणिकचंद वाजपेयी, स्व. अभय छजलानी, स्व. वेद प्रताप वैदिक और स्व. शरद जोशी, को समर्पित किया गया है.

महोत्सव में शिरकत करेंगी ये खास शख्‍सियतें

पत्रकारिता के कुभ यानी इस भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का शुभारंभ 14 अप्रैल को सुबह ठीक 11 बजे रविन्द्र नाट्य गृह (RNT) में होगा. इसके बाद उद्घाटन सत्र में इसके मुख्य विषय ‘मीडिया और समाज दरकता विश्वास विषय’ पर मंथन किया जाएगा.

इस सत्र में मीडिया जगत की तमाम हस्तियां भाग लेगीं. इनमें वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय (नई दिल्ली), राधेश्याम राय (नई दिल्ली) जयशंकर गुप्ता (नई दिल्ली), ओम थानवी (जयपुर), रमेश शर्मा (भोपाल), कुमार राकेश (नई दिल्ली) और सना परवीन वारिस (हैदराबाद) वक्ता होंगे. वहीं महोत्सव में मुख्य अतिथि उत्तम स्वामी के हाथों मध्य प्रदेश के सीनियर जर्नलिस्ट ओमप्रकाश मेहता को श्रीनरेश मेहता स्मृति लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

दूसरे सत्र में ‘कार्टून की लोकप्रियता और चुनौतियां’

इस दिन दोपहर 2.00 बजे दूसरे सत्र में जहां ‘कार्टून की लोकप्रियता और चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा वहीं इस सत्र में नीलेश खरे (नई दिल्ली), वरिष्ठ कार्टूनिस्ट राजेन्द्र घोड़पकर (नई दिल्ली), अभिषेक तिवारी (जयपुर), नीलेश खरे (नई दिल्ली), मनोज सिन्हा (नई दिल्ली), संदीप अध्वर्यु, इस्माइल लहरी (इंदौर), पवन कुमार (पटना) भाग लेंगे.

दूसरे दिन भी भाग लेंगी चुनिंदा शख्सियतें

वहीं अगले दिन 15 अप्रैल को मंथन का विषय ‘रेडियो से टीवी पत्रकारिता’, ‘आवाज़ और अंदाज’ पर आए लोगों द्वारा मंथन किया जाएगा. इस सत्र में डॉ. मानसिंह परमार (इंदौर), हरीश भिमानी (मुंबई), कपिल शर्मा (नई दिल्ली), युनूस खान (मुंबई), मनोज भोयर (नई दिल्ली), आरजे वैनू भट्ट (इंदौर) और संजय पटेल (इंदौर) भाग लेंगे. वहीं इसके दूसरे सत्र में मंथन का विषय खोजी पत्रकारिता सच, सच्चाई और साहस विषय रहेगा. सुमित अवस्थी (नई दिल्ली), दिनेश मनेसरा (नैनीताल), सुभाष झा (देहरादून) एवं सत्येन्द्र प्रताप सिंह (कोलकाता), निर्मल पाठक (नई दिल्ली), विकास मिश्रा (नागपुर), श्यामलाल यादव (नई दिल्ली) और रन्जू ऐरी (चंडीगढ़) इस मंथन में भाग लेंगे.

तीसरे दिन मंथन का विषय विदेशी मीडिया की नजऱ में हमारा देश

महोत्सव के आखिरी दिन यानी 16 अप्रैल को सुबह के 11 बजे इस दिन के विषय पर मंथन होगा जोकि ‘विदेशी मीडिया की नजऱ में हमारा देश’ विषय पर रहेगा. इस मंथन में पीनाज त्यागी (नई दिल्ली), सुबीर भौमिक (नई दिल्ली), पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ (नई दिल्ली), एस वैंकटनारायण (नई दिल्ली), आशीष सिंह (नई दिल्ली) एवं नीरज गुप्ता (मुंबई) और युवराज धीमरे (काठमांडू) भाग लेंगे. वहीं इस दिन के दूसरे सत्र में सर्कुलेशन, टीआरपी और लाइक्स का फेरा विषय पर मंथन होगा. इस मंथन में विजय कुमार बावीसकर (पुणे), सुभाष शिरके (नई दिल्ली), गिरीश वानखेड़े (मुंबई), यशवंत देशमुख (दुबई) और जितेन्द्र कुमार (नई दिल्ली) भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें: माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ ED का एक्शन, प्रयागराज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

पत्रकारिता का मास्टर क्लास

 इसके अलावा इस महोत्सव में पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए मास्टर क्लासेस के अलावा शिखर संवाद-2 और भारत में समाचार-पत्रों के 120 वर्ष के सफर को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय और हरीश भिमानी मास्टर क्लास लेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

7 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

12 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

33 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago