देश

माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ ED का एक्शन, प्रयागराज समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

ED Raids: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से यूपी लाए जाने के बीच प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने माफिया और उसके करीबियों के खिलाफ बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की.

सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों सहित दर्जनों जगहों पर छापे मारे गए हैं. अतीक को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम उसे सड़क मार्ग से लेकर प्रयागराज पहुंचने वाली है.

उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्ड की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल की पत्नी जया पाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों-गुड्डू मुस्लिम और गुलाम एवं नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत एक्शन

जांच एजेंसी ने 2021 में अतीक के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत उसकी और उसकी पत्नी की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. उस समय भी जांच एजेंसी ने कई जगहों पर छापे मारे थे. ईडी ने कहा था कि उसकी जांच में पता चला है कि अतीक आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से काली कमाई करता था, वह सारा पैसा नगद लेता और इसे अपने और अपने रिश्तेदार के बैंक खातों में जमा कराता था.

जांच एजेंसी ने कहा था कि यह भी पाया गया है कि अतीत और उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों में विभिन्न कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा पैसा जमा कराया गया था. इसके पहले, यूपी पुलिस 26 मार्च को भी अतीक को अदालत में पेश करने के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज ले गई थी. इस दौरान उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

38 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

58 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

60 minutes ago