देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और गिरिराज सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए फड़के के साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन किया.
वासुदेव बलवंत फड़के को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती सशस्त्र क्रांतिकारियों में गिना जाता है. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया था. उनका मानना था कि देश की आजादी के लिए केवल बातें करना काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए संगठित होकर संघर्ष करना भी जरूरी है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर वासुदेव बलवंत फड़के को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि फड़के के लिए देश की आजादी और भारतीयों के स्वाभिमान की रक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं था. उन्होंने समाज के अलग-अलग वर्गों के युवाओं को एक साथ लाकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए तैयार किया.
अमित शाह ने उनके सामाजिक योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि अकाल से परेशान लोगों की मदद करने से लेकर युवाओं को शिक्षित और जागरूक बनाने के लिए ऐक्य वर्धिनी सभा की स्थापना तक, फड़के का जीवन सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल रहा. शाह ने उन्हें असंख्य क्रांतिकारियों का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनकी जयंती पर नमन किया.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी महान क्रांतिकारी को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वासुदेव बलवंत फड़के को सशस्त्र संगठन ‘रामोशी’ का नायक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताया.
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की सेवा करते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले इस वीर सपूत की कहानी आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भी फड़के को स्वतंत्रता संग्राम का अग्रणी सेनानी बताते हुए उनके अदम्य साहस और त्याग को याद किया. उन्होंने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए किया गया उनका संघर्ष हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संदेश में वासुदेव बलवंत फड़के को सशस्त्र क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें मां भारती का महान सपूत बताया. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले फड़के का साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा.
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फड़के को अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी के रूप में याद किया. उन्होंने खास तौर पर सशस्त्र संगठन ‘रामोशी’ और जनजातीय समाज को एकजुट करने में फड़के की भूमिका का उल्लेख किया.
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जयंती पर शत-शत नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाला उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…