राहुल गांधी-देवेंद्र फडणवीस
काग्रेस नेता राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिए गए बयान पर अब सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है. फडणवीस ने एक ट्वीट करके लिखा कि, जैसा पत्र सावरकर ने अंग्रेज सरकार को लिखा था, वैसा ही पत्र महात्मा गांधी ने भी लिखा था.
फडणवीस ने महात्मा गांधी के एक पत्र का हवाला दिया है. इस पत्र में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को लिखे पत्र में सेम टू सेम वही लाइन लिखी है- I beg to remain your faithful servant. इसके बाद फडणवीस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘राहुल जी, कल आपने मुझे एक पत्र की अंतिम पंक्तियां पढ़ने को कहा था. चलो, अब कुछ दस्तावेज आज मैं आपको पढ़ने को देता हूं. हम सब के आदरणीय महात्मा गांधी जी का यह पत्र आपने पढ़ा? क्या वैसी ही अंतिम पंक्तियां इसमें मौजूद हैं, जो आप मुझसे पढ़वाना चाहते थे’?
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी को यह सलाह दी कि वे अपनी दादी इंदिरा गांधी की जो सावरकर पर राय थी, वो भी पढ़ लें. इंदिरा गांधी ने सावरकर को स्वतंत्रता आंदोलन का आधार स्तंभ और वीर सपूत बताया था. फडणवीस ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस से देश के प्रधानमंत्री रहे नरसिंहा राव और शरद पवार की भी सावरकर पर राय जान लेनी चाहिए थी, तब जाकर सावरकर पर अपनी कोई राय कायम करनी चाहिए थी.
देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए एक और ट्वीट किया. इसमें फडणवीस ने शरद पवार के एक भाषण का अंश भी ट्विट किया है. इसमें पवार सावरकर के दो कारावास का जिक्र करते हुए सुनाई दे रहे हैं.फडणवीस ने नरसिंहा राव के एक लेटर को भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सावरकर को प्रखर राष्ट्रवादी बताया है.
दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित किया था. इस रैली में राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकते हुए माफी मांगी थी. इसके बाद गुरुवार को राहुल गांधी ने मीडिया के सामने वीर सावरकर की एक चिट्ठी जारी की जिसपर अब सियासी बवाल मच गया है.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…