देश

भारत के पूर्वी तट पर मात्र 8 मिनट में डूब गया जहाज, 2 चीनी नागरिकों को बचाया गया, 22 अभी भी लापता

Vessel Sinks Off Indian Coast: भारत के पूर्वी तट के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज डूब गया. शनिवार को पनामा के झंडे वाले इस जहाज ओशइन विनर से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल मौके पर रवाना हुए. हादसे के दौरान इसपर कुल 24 सदस्य सवार थे. इनमें 20 चीनी नागरिक, 1 बांग्लादेशी और 3 म्यांमार के नागरिक थे.

भारतीय नौसेना ने 2 चीनी नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. अभी भी 22 लोग लापता बताये जा रहे हैं.

भारत के पूर्वी तट के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज डूब गया (सोर्स-X.com)

8 मिनट में डूब गया जहाज

इस घटना की जानकारी भारतीय समुद्री प्रशासन के महानिदेशक श्याम जगन्नाथ ने दी. उन्होंने मीडिया को बताया कि बचाये गए दोनों चीनी नागरिकों ने बताया कि जहाज अचानक से एक तरफ झुकने लगा और थोड़ी ही देर में वह डूब गया. हादसा इतना तेजी से हुआ कि अधिकतर लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला.

श्याम जगन्नाथ ने बताया कि इस घटना के 12 घंटे बीत चुके हैं. इतने समय में किसी के भी जिंदा रहने की संभावना बेहद कम हो जाती है. हालांकि राहत एजेंसियां उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है.

लौह अयस्क लादकर जा रहा था चीन

जानकारी के मुताबिक जहाज ओशन विनर भारत के पूर्वी तट पर मौजूद पारादीप बंदरगाह (पहले पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह) से रवाना हुआ था. इसमें लौह अयस्क लदा था. बताया जा रहा है कि यह जहाज भारत से चीन के लिए निकला था.

जब लौह अयस्क लादकर जहाज पारादीप पोर्ट से 240 मील दूर पहुंचा, तभी यह अचानक एक तरफ झुकने लगा और लगभग 8 मिनट के अंदर ही जहाज डूब गया.

जहाज के डूबने का कारण नहीं पता चला

पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक अभी जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चल सका है. जांच एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- 24 अगस्त 1608 : जब ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज पहुंचा भारत

वहीं भारतीय नौसेना ने कहा कि तटरक्षक बल बचाव अभियान चला रही हैं. लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू के लिए दो जहाज भेजे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर…

30 seconds ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

2 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

26 minutes ago