देश

पंजाब में VHP नेता विकास बग्गा की हत्या: NIA ने दो BKI आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोपी धरमिंदर कुमार उर्फ कुनाल और दुबई में छिपा हरविंदर कुमार उर्फ सोनू पर UAPA, IPC और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

13 अप्रैल 2024 को पंजाब के रूपनगर जिले में बग्गा की हत्या एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत की गई थी, जिसमें पाकिस्तान स्थित BKI प्रमुख वधावा सिंह बब्बर और जर्मनी में रह रहे आरोपियों हरजीत सिंह उर्फ लड्डी व कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का हाथ था.

NIA ने इस मामले की जांच 9 मई 2024 को संभाली थी और इससे पहले कई अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. जांच में सामने आया है कि लड्डी और सिद्धू ने अपने आतंकी गिरोह में सदस्यों की भर्ती कर उन्हें हथियार और धन मुहैया कराया. हरविंदर कुमार उर्फ सोनू ने भारत में फंड ट्रांसफर कर हथियारों का इंतजाम किया था, जो उत्तर प्रदेश के धरमिंदर कुमार उर्फ कुनाल को दिए गए थे.

NIA अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों और हथियार आपूर्तिकर्ताओं की भूमिका की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

11 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

60 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago