Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में बस एक दिन बाकी है. इस बीच दो पार्टिय़ों ने ऐलान किया है कि वे चुनाव में वोटिंग से दुर रहेंगे. के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (BJD) ने इस चुनाव में मतदान से दूर रहने की घोषणा की है.
पीटीआई के अनुसार, दोनों दलों ने ज़ोर देकर कहा है कि वे एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों से “समान दूरी” बनाए रखेंगे. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के किसानों की राज्य में यूरिया की कमी के मुद्दे को लेकर उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग न लेने का फ़ैसला लिया है.
टी रामाराव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर यूरिया की कमी के मुद्दे को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यूरिया की कमी इतनी ज़्यादा है कि यूरिया के लिए कतारों में इंतज़ार करते हुए किसानों के बीच हाथापाई हो रही है.
रामाराव ने कहा कि अगर उपराष्ट्रपति चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध होता, तो बीआरएस इसका इस्तेमाल कर सकती थी. इसके अलावा BJD नेता सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता “ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोग” हैं.
सस्मित पात्रा ने कहा, “हमारे माननीय पार्टी अध्यक्ष श्री नवीन पटनायक द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति और सांसदों के साथ चर्चा के बाद, बीजद ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है. बीजद एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखेगी. हमारा ध्यान ओडिशा और ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है.”
इस बीच विपक्षी सांसदों को 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के बाद सोमवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में एक ‘मॉक पोल’ किया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार शाम विपक्षी सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करने वाले थे, लेकिन देश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है.
9 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी और एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार बनाया है. मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा.
उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के सांसद शामिल होते हैं. उपराष्ट्रपति का चुनाव संविधान के अनुच्छेद 64 और 68 के प्रावधानों द्वारा शासित होता है. बता दें कि 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति का पद रिक्त हो गया था.
-भारत एक्सप्रेस
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…