दिल्र्ली मेट्रो के अंदर हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद से अब दिल्ली मेट्रो के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोग अब सवाल उठाने लगे हैं. आप वायरल वीडियो में देख सकते है कि लोग एक्जिट गेट पर लोगों कि भीड़ शोर मचाते हुए ऊपर से कूदकर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं और वहां जमकर हंगामा भी कर रहे हैं. वहीं इस इस वीडियो पर दिल्ली मेट्रो ने सफाई दी है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने X (एक्स) हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये घटना 13 फरवरी की शाम को जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर वायलेट लाइन पर हुआ है.
वीडियो पर डीएमआरसी पर दी सफाई
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर लिखा, “DMRC यह सूचित करना चाहता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 13 फरवरी 2025 की शाम का है. ये विडियो जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के वायलेट लाइन का है. इस वीडियो में कुछ यात्री एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकलते हुए दिखाई दें रहे हैं.”
पोस्ट में आगे लिखा गया, “कुछ समय के लिए यात्रियों की अस्थायी भीड़ उमड़ पड़ी थी. जिससे कुछ यात्री एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकल रहे थे. उन्होने ये भी कहां कि सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी वहां पर इतने अधिक मात्रा में मौजूद थे कि ऐसी घटना होना सम्भव ही नहीं था. एएफसी गेट पर अचानक भीड़ उमड़ने के कारण कुछ यात्रियों ने यह बात कहीं थी.”
वहीं दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआईएसएफ (CISF) के हवाले है. वीडियो वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने भी इसकी जांच की है. ये 13 फरवरी की रात 11.22 बजे का बताया जा रहा है.
वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया तमाम यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ यूजर्स ने तो सुरक्षा में कोताही बताते हुए दिल्ली मेट्रो की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं.
ये भी पढ़े: मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक धोखाधड़ी मामले में 8 स्थानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…