महिला को थप्पड़ मारते हुए सस्पेंडेड IPS
Viral Video: पंजाब के सस्पेंडेड एआईजी आशीष कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. ये वो वीडियो है जिसे महिला के वकील ने हाईकोर्ट के जज को पेशी के दौरान दिखाया था. इस वीडियो में आशीष कपूर उस महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है. ये 2018 का वीडियो है, जो जीरकपुर थाने का है. कोर्ट ने विजीलेंस अधिकारी से वीडियो की पुष्टि करवाई.
कोर्ट ने इस वीडियो पर पंजाब सरकार के वकील से जवाब मांगा था. आशीष कपूर पर महिला से एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं. हाईकोर्ट ने इस मामले में आशीष कपूर को जमानत देने से इनकार कर दिया है. अब इस मामले पर एक महीने बाद सुनवाई होगी. ये मामला उस समय का है जब कपूर एआईजी विजिलेंस थे. पूनम राजन ने कपूर को कहा था की आपने झूठा प्रचार किया है और मेरे पास सबूत है. आरोप है की इस बात पर कपूर ने पूनम राजन को बुला कर मारपीट की थी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, एआईजी आशीष कपूर 2016 में सेंट्रल जेल अमृतसर में अधीक्षक पद पर तैनात थे. कुरुक्षेत्र की पूनम राजन से परिचित हुए थे, जो किसी मामले में जेल में न्यायिक रिमांड पर थीं. पूनम राजन अपनी मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति के साथ जीरकपुर के एक थाने में एक मामले में पुलिस रिमांड में थी. आरोप है कि तब आशीष कपूर थाने गए और कथित तौर पर राजन की मां प्रेम लता को आश्वस्त किया कि वह अदालत से उनकी जमानत और बरी करने की व्यवस्था करेंगे.
इसे भी पढ़ें: NIA ने फुलवारी शरीफ पीएफआई मामले में 13वें आरोपी को किया गिरफ्तार, बनाई थी हत्या की योजना
एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप
आरोप है कि उन्हें इस काम के लिए एक करोड़ रुपये कि रिश्वत मिली. यह रिश्वत विभिन्न चेकों से दी गई. इन चेकों पर प्रेमलता के हस्ताक्षर थे. इन चेकों को आशीष कपूर ने अपने जानने वाले विभिन्न व्यक्तियों के अकाउंट में जमा कराए. बाद में उन्हें एएसआई के माध्यम से भुनाया. मामले में कपूर के साथ एसएचओ पवन और एएसआई हरजिंदर को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में जांच अभी जारी है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…