देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में जांच एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार का मालिक हिरासत में

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में जाच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार के मालिक को बहराइच से बरामद कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि वह बॉर्डर पार कर नेपाल भागने की तैयारी में था. उसका नाम रुखसार अहमद उर्फ पिंटू बताया जा रहा है. वह एक ट्रैवल एजेंट है और लोगों को गाड़ियां मुहैया कराता है. फिलहाल पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

जानकारी सामने आई है कि हिरासत में जिस रुखसार उर्फ पिंटू को लिया गया है, वह एक ट्रैवल एजेंट है. वह घर से ही फोन पर लोगों को किराए पर गाड़ियां मुहैया कराता है. उसने करीब साल भर पहले प्रयागराज में बिरयानी सेंटर चलाने वाले नफीस अहमद से यह कार खरीदी थी. बताया जा रहा है कि वह बिरयानी सेंटर के संचालक नफीस अहमद का दूर का रिश्तेदार भी है. वह बिरयानी सेंटर से भी कुछ दिनों के लिए जुड़ा था. प्रयागराज के जीटीबी नगर इलाके के ई ब्लाक में वह रहता है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया था. रुखसार नाम होने की वजह से पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह किसी महिला का नाम है. बता दें कि इसी मामले में बिरयानी सेंटर के संचालक और क्रेटा कार के ओरिजिनल मालिक नफीस अहमद को पिछले कई दिनों से जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले रखा है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अतीक के करीबी गुड्डू मुस्लिम को शरण देने वाली महिलाएं हिरासत में, पूछताछ जारी

फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि शूटरों को ट्रैवल एजेंट रुखसार ने सीधे तौर पर कार मुहैया कराई थी या फिर गाड़ी के पुराने मालिक नफीस अहमद के जरिए कार दी गई थी. हालांकि प्रयागराज के पुलिस अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर रुखसार के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि रुखसार नेपाल भागने की कोशिश में था तो वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि हत्याकांड को अंजाम देकर अन्य शूटर्स भी नेपाल भाग गए हैं.

बता दें कि उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसी के बाद से पूरे यूपी में हड़कम्प मचा हुआ है. प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी शूटर्स की तलाश कर रही है, लेकिन हत्या के तीन हफ्ते बाद भी शूटर्स फरार हैं और पुलिस खाली हाथ बैठी हुई है. मालूम हो कि इस हत्याकांट में साजिशकर्ता के तौर पर माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया है. इस मामले में उसके साथ ही उसकी पत्नी, बेटे और अतीक के भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago