Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिग्विजय सिंह का U-Turn! मोदी के गुणगान पर मचा बवाल तो बोले- मैं RSS का कट्टर विरोधी

Digvijay Singh Statement PM Modi: दिग्विजय सिंह अपने बयानों से पलटी मार दी हैै. उन्होंने कहा कि वो आरएसएस और बीजेपी का हमेशा से विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे. दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर पोस्ट कर जमकर गुणगान किया.

Digvijay Singh Statement PM Modi

Digvijay Singh Statement PM Modi: अपने सियासी बयानों से देश की राजनीति में खलबली मचाने वाले कांग्रेस नेता दिग्गी राजा (दिग्विजय सिंह) अपने बयानों से पलटी मार दी. उन्होंने कहा कि वो आरएसएस और बीजेपी का हमेशा से विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे. दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर पोस्ट कर जमकर गुणगान किया. जिसके बाद सियासी हलकों में दिग्विजय सिंह को लेकर माहौल गर्म हो गया.

मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने बस संगठन की तारीफ की है. वो हमेशा से आरएसएस, पीएम मोदी और उनकी नीतियों का विरोधी रहा हूं और आगे भी रहूंगा.

शेयर फोटो में मोदी और आडवाणी

दिग्गी राजा के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदी बेन पटेल कुर्सी पर बैठे हुए हैं, जबकि नरेंद्र मोदी एक कार्यकर्ता की तरह जमीन पर बैठे दिखाई दिये हैं.

Digvijay Singh

कांग्रेस के आला नेताओं को किया टैग

जिसपर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के आला नेताओं को टैग करते हुए लिखा कि, क्योरा साइट पर मुझे यह तस्वीर मिली. बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है. किस प्रकार से आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर देश का प्रधानमंत्री बना. यह संघटन की शक्ति है. जय सिया राम.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के होने वाले हैं दिग्विजय? पीएम मोदी की फोटो पर राहुल को टैग कर बोले- जय सिया राम; किया RSS का गुणगान

इस पोस्ट को देखते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई. लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल घूमने लगा कि क्या दिग्विजय सिंह पाला बदलने वाले हैं. हालांकि कुछ ही समय बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर इसपर अपनी सफाई दे दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital