देश

To Lam India Visit: वियतनाम के नए राष्ट्रपति आ रहे भारत, PM मोदी संग वार्ता से होंगी अहम साझेदारियां

To Lam India Visit: दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश वियतनाम के राष्ट्रपति To Lam आगामी 5-7 मई 2026 के दौरान भारत का राजकीय दौरा करेंगे. यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनका भारत का पहला राजकीय दौरा होगा. वे 7 अप्रैल 2026 को वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए थे.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे. इसमें कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और मजबूत व्यापारिक दल शामिल होंगे. 6 मई को राष्ट्रपति भवन के सामने उन्हें औपचारिक स्वागत किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनसे मुलाकात करेंगी.

मोदी के साथ होगी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वियतनाम के राष्ट्रपति की विस्तृत बातचीत होगी. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसमें रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा. इस दौरा में भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा. यह साझेदारी 2016 में प्रधानमंत्री मोदी के वियतनाम दौरे के दौरान शुरू हुई थी.

दोनों देशों में बढ़ रहा व्यापार

दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ रहा है. हाल के आंकड़ों के अनुसार द्विपक्षीय व्यापार 16 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गया है. रक्षा सहयोग भी मजबूत है. ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद जैसे सौदों पर चर्चा हो सकती है.


ये भी पढ़ें: ओडिशा की प्रगति को मिलेगी रफ्तार! प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV का शंखनाद, 1700 करोड़ की सौगात


बोध गया और मुंबई भी जा सकते हैं लाम

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम बोध गया और मुंबई का भी दौरा करेंगे. बोध गया बौद्ध तीर्थस्थल है, जबकि मुंबई आर्थिक केंद्र है. यहां व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. यह दौरा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और गहरा करेगा. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने तो लाम को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा था कि दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago