Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BrahMos missile

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 8 नेक्स्ट जनरेशन कार्वेट (NGC) बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इन आधुनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा और मारक क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर्स की खरीद हेतु 661 करोड़ रुपये का समझौता किया है.

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के वरिष्ठ राजनयिकों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस मुख्यालय का दौरा किया. ब्रह्मोस के पीछे की इंजीनियरिंग को 'आंखें खोलने वाला और ज्ञानवर्धक' अनुभव बताया.

Indian Navy Warship Project: भारतीय नौसेना को जल्द ही आठ नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट युद्धपोत मिलने वाले हैं. ब्रह्मोस मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस ये जहाज हिंद महासागर में भारत की ताकत को नई ऊंचाई देंगे.

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर फिलीपींस के बाद वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ संभावित रक्षा सहयोग की चर्चाएं तेज हो गई हैं. रक्षा निर्यात और इंडो-पैसिफिक रणनीति के संदर्भ में इस कदम को क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है...

BrahMos Missile Vietnam: वियतनाम भारत के ब्रह्मोस को खरीदने के अंतिम स्टेज में पहुंच चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश ब्रह्मोस डील के सिग्नेचर स्टेज पर पहुंच चुके हैं, बस कीमत और कुछ और मुद्दों को लेकर डील पर बातचीत जारी है. वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने जब भारत की यात्रा की थी, तभी से दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस को लेकर डील बातचीत शुरू हुई.

भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे तय करना होगा कि दुनिया के नक्शे में रहना है या इतिहास में दफन होना है। मानेकशॉ सेंटर में दिए गए इस बयान के बाद भारत की सख्त सैन्य नीति और की चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में जानिए पाकिस्तान को दी गई इस बड़ी चेतावनी के पीछे की पूरी कहानी।

India-Vietnam Ties: वियतनाम के राष्ट्रपति 5 से 7 मई 2026 तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे. यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को चेतावनी दी कि भारत, पाकिस्तान की बदलती सैन्य रणनीति, खासकर हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम पर उनके ध्यान को नजरअंदाज नहीं कर सकता. उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बढ़ते प्रभाव और उनके बढ़ते भारत विरोधी कट्टरवाद पर बात की. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ पिछले अनुभवों से सबक सीखा है और इसलिए हमें पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश का डिफेंस कॉरिडोर जल्द ही दुनिया में पहचान बनाएगा. उन्होंने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण का उल्लेख करते हुए इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.