देश

जनसेवक की आखिरी यात्रा: राजकीय सम्मान के साथ रूपाणी जी को अंतिम विदाई, रो पड़ा पूरा गुजरात”

अहमदाबाद/राजकोट – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पार्थिव देह सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके गृहनगर राजकोट पहुंचाई गई. पूरा राज्य आज एक गहरे शोक में डूबा है, जब जननेता को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है.

रूपाणी जी का परिवार सिविल अस्पताल पहुंचा

सुबह करीब 10:44 बजे रूपाणी जी का परिवार गांधीनगर स्थित आवास से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां सुबह 11:10 बजे DNA परीक्षण के बाद शव की पहचान की गई. इसके बाद उनकी पार्थिव देह पत्नी अंजलि रूपाणी और बेटे ऋषभ रूपाणी को सौंप दी गई.

हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद रहे. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और रूपाणी जी के योगदान को याद किया. दोपहर 12:30 बजे, पार्थिव देह को विशेष विमान से राजकोट ले जाया गया, जहां दोपहर 2 बजे वह पहुंची. राजकोट एयरपोर्ट से शव यात्रा निकाली गई और हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

शाम 5 बजे, राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया गया. प्रशासन की ओर से पूरे आयोजन की निगरानी की गई और पूरे शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया. गुजरात सरकार ने आज, 16 जून को राज्य भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में तिरंगा झुका रहेगा.

अहमदाबाद विमान हादसे में हुआ रूपाणी जी का निधन

12 जून को हुए अहमदाबाद विमान हादसे में रूपाणी जी का निधन हो गया था. हादसे में कुल 241 यात्रियों और कई अन्य लोगों की मौत हुई. रूपाणी जी की पहचान DNA मिलान के बाद हो पाई, जिसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई. आज उनका सिर्फ शरीर गया है, लेकिन उनके विचार, उनका सादगीपूर्ण नेतृत्व और जनसेवा की भावना हमेशा गुजरात की आत्मा में जीवित रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

34 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

38 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

42 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

53 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

56 minutes ago