देश

साक्षी मलिक के आरोप पर विनेश का जवाब, कहा- जब तक मैं कमजोर नहीं हूं, पहलवानों की लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती

साक्षी मलिक ने हाल में अपनी एक किताब ‘Witness’ नाम से लांच की है. जिसके बाद चारो ओर उसमें लिखी हुई बातों को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं. साक्षी ने अपनी किताब में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया है. हालांकि विनेश फोगाट ने आरोपों के जवाब में कहा है कि यह उसकी निजी राय है. मैं इससे सहमत नहीं हूं. जब तक मैं कमजोर नहीं हूं, लड़ाई कमजोर नहीं हो सकती यह मेरा मानना है.

साक्षी के क्या हैं आरोप

देश की पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर आरोप लगाते हुए कहा कि विनेश और बजरंग की वजह से पहलवानों का आंदोलन कमजोर पड़ गया था. यह आंदोलन इन लोगों ने कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुरू किया था. साक्षी मलिक ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि दोनों पहलवानों के इस कदम से आंदोलन ‘स्वार्थी’ प्रतीत होता है. इससे कई समर्थकों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि हम अपने स्वार्थ के लिए यह विरोध कर रहे हैं. हालांकि, साक्षी ने उन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया जिन्होंने बजरंग और विनेश को प्रभावित किया.

विनेश और बजरंग के जवाब

साक्षी मलिक के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि विनेश और बजरंग के करीबी लोगों ने उनके मन में लालच भरना शुरू कर दिया, इस पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने जवाब दिया है. विनेश ने कहा- “किस बात का लालच? आपको उनसे (साक्षी मलिक) से पूछना चाहिए. अगर बहनों के लिए बोलना लालच है, तो मुझे यह लालच है और यह अच्छा है. अगर देश का प्रतिनिधित्व करके ओलंपिक पदक लाना लालच है, तो यह अच्छा लालच है.” वहीं, बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक के बयान पर कहा है कि यह उनका निजी विचार है. वह हमारी दोस्त थीं और आगे भी रहेंगी. साक्षी ने क्या कहा है, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता.

कांग्रेस में हैं विनेश और बजरंग

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों ही हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में ज्वाइन कर ली थी और विनेश फोगाट ने जुलाना से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल कर ली लेकिन कांग्रेस हरियाणा में चुनाव बुरी तरह से हार गई. वहीं, बजरंग पूनिया कांग्रेस ने राष्ट्रीय किसान इकाई का प्रमुख बनाया.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

11 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago