बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जिसको लेकर लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ने पलटवार किया है. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने एक्स पर लिखा है “IAS अधिकारियों के प्रशिक्षण पर उंगली उठाकर और पुलिस पर ‘हथकड़ी’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाले अपना ‘जंगलराज’ भूल गए लेकिन जनता नहीं भूली है.
सपा सरकार में पुलिस अधिकारियों का मान – सम्मान, जीवन तक सुरक्षित नहीं था, ईमानदार IAS अधिकारियों का काम करना भी मुश्किल था. वर्ष 2005 में सपा संरक्षित गुंडों ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश साहनी जी को जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा था. वर्ष 2013 में सपा संरक्षण में कुंडा CO जिया उल हक जी की नृशंस हत्या की गई, सपा संरक्षण में ही मथुरा SP City मुकुल द्विवेदी की हत्या हुई थी.
वर्ष 2013 में ही सपा सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर मस्जिद की अवैध दीवार गिरवाने पर कर्तव्यनिष्ठ IAS अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल जी को निलंबित किया, यही नहीं निलंबन को सही ठहराते हुए केंद्र से सभी IAS अधिकारियों को वापस बुला लेने की असंवैधानिक मांग तक की.
यह भी पढ़ें- यूपी मदरसा बोर्ड पर Supreme Court ने सुरक्षित रखा फैसला, कहा- ‘धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है जियो और जीने दो’
सपा सरकार ने काले धन के विरुद्ध आवाज उठाने पर वरिष्ठ IAS अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय जी पर विभागीय जांच करवाकर परेशान किया, सुप्रीम कोर्ट को मजबूरन विभागीय जांच को निरस्त करने का आदेश देना पड़ा और यूपी सरकार पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया.
जनता सपा सरकार का ‘कुशासन’ न भूली है, न भूलेगी, न ही उनके जाति – धर्म आधारित किसी भी प्रलोभन में आएगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के नेतृत्व में यूपी देश का ग्रोथ इंजन है, यहां अपराधियों – माफियाओं को सही जगह दिखाई जाती है, यूपी का सुशासन मॉडल पूरे देश में अनुकरणीय है.”
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…