देश

चादर में लिपटी लाश का खामोश राज, भाई ने भाई को मारा; मां बाप ने क्यों दिया साथ?

कहते हैं कि शराब की लत न सिर्फ इंसान को खोखला करती है, बल्कि पूरे परिवार को भी तबाह कर देती है. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां एक सगे बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली. इस खौफनाक खेल में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन माता-पिता के कंधों पर बच्चों को सही रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने भी छोटे बेटे की लाश ठिकाने लगाने में बड़े बेटे का साथ दिया.

क्या था विवाद?

पूरी घटना बल्लारपुर तहसील के विसापुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, परिवार को हाल ही में एक पुश्तैनी घर बेचने के बदले 7 लाख रुपये मिले थे. मृतक 25 वर्षीय गणेश विश्वनाथ भोयर को शराब की लत थी. वह अक्सर उन रुपयों में से अपना हिस्सा मांगता था ताकि वह अपनी लत पूरी कर सके. परिवार को डर था कि अगर गणेश को पैसे दिए गए, तो वह उसे नशे में उड़ा देगा.

8 जनवरी की रात करीब पौने दस बजे इसी बात को लेकर घर में कोहराम मच गया. गणेश पैसों के लिए अड़ गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई गुरुदास (27) ने आपा खो दिया. गुस्से में पागल गुरुदास ने घर में रखे एक भारी लोहे के औज़ार से गणेश के सिर पर ज़ोरदार वार कर दिया. चोट इतनी गहरी थी कि गणेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

“एक बेटा तो गया, कम से कम दूसरा तो बचे”

घर में सन्नाटा पसर गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह और भी डरावना था. छोटे बेटे की मौत के बाद 71 वर्षीय पिता विश्वनाथ और 55 वर्षीय मां कौशल्या ने पुलिस के पास जाने के बजाय इस अपराध को छिपाने का फैसला किया. उन्होंने सोचा कि छोटा बेटा तो मर ही चुका है, अगर पुलिस को बताया तो बड़ा बेटा भी जेल चला जाएगा और बुढ़ापे में उनका कोई सहारा नहीं बचेगा. इसी सोच के तहत तीनों ने मिलकर हत्या को ‘हादसा’ बनाने की साजिश रची.

आधी रात को घसीटी लाश

रात के करीब 12 बज रहे थे. तीनों ने गणेश के पैरों को रस्सी से बांधा और उसे घर से दूर गोंदिया-बल्लारपुर रेलवे लाइन तक घसीटते हुए ले गए. उनकी योजना शव को पटरी पर रखने की थी ताकि सुबह यह एक ट्रेन दुर्घटना जैसा लगे. लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. उसी समय रेलवे की Patrolling team वहां से गुजर रही थी. एक कर्मचारी ने टॉर्च की रोशनी में कुछ संदिग्ध हलचल देखी और तुरंत रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया. जब तक आरोपी कुछ समझ पाते, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरा मामला खुल गया.

डॉग स्क्वॉड ने पकड़ी चालाकी

सुबह जब पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम आरोपियों के घर पहुंची, तो देखा कि घर को बहुत बारीकी से धोया गया था ताकि खून के निशान मिटाए जा सकें. लेकिन पुलिस की सूझबूझ के आगे उनकी ये कोशिशें नाकाम रहीं. बल्लारपुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विपिन इंगले ने बताया कि पुलिस ने बड़े भाई गुरुदास, पिता विश्वनाथ और मां कौशल्या को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी पर हत्या (धारा 103) और सबूत मिटाने (धारा 201) जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: तुर्कमान गेट आफ्टर इफेक्ट: छावनी बना फैज-ए-इलाही का इलाका, आज क्या होगा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

12 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

19 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

23 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

25 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

42 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

47 minutes ago