देश

Vistara की फ्लाइट में महिला ने उतारे कपड़े, इकोनॉमी का टिकट लेकर बिजनेस क्लास में घुसी, क्रू से की मारपीट

Vistara Airlines: विमानों में हंगामे के मामलों में कमी आती नहीं दिखाई दे रही है. ताजा मामला विस्तारा से जुड़ा सामने आया है, जहां अबू धाबी से मुंबई के लिए विस्तार की उड़ान में बिजनेस क्लास में प्रवेश करने से रोके जाने पर एक महिला यात्री ने कथित रूप से चालक दल के सदस्य को घूंसा मारा, अन्य विमान कर्मी से झगड़ा किया और दुर्व्यहार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई और विमान के मुंबई में उतरने के बाद चालक दल के सदस्यों ने 45 वर्षीय महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विस्तारा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि महिला यात्री को उसके ‘‘अशिष्ट एवं हिंसक व्यवहार’’ के कारण रोका गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला की पहचान पाओला पेरुशियो के रूप में हुई है जो सोमवार तड़के करीब दो बजे इकॉनोमी क्लास की टिकट के साथ विमान में सवार हुई थी. महिला बाद में बिजनेस क्लास में घुस गई और जब चालक दल के सदस्य ने उसे रोका तो वह कथित रूप से उन्हें अपशब्द कहने लगी.

क्रू के साथ की मारपीट

अधिकारी ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने जब महिला को रोकने की कोशिश की तो उसने दुर्व्यवहार किया और कथित रूप से एक कर्मी के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया और दूसरे के चेहरे पर थूक दिया. उन्होंने बताया कि जब चालक दल के अन्य सदस्य अपने सहयोगी की मदद के लिए पहुंचे तो महिला ने कथित रूप से अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह विमान के लैंड करने के बाद चालक दल के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और महिला को उनके हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें: Peshawar Mosque Attack: मस्जिद में नमाजियों के बीच फिदायीन ने खुद को उड़ाया, अब तक 72 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी

महिला को गिरफ्तार किया गया

महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 337 एवं विमानन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं विस्तारा ने कहा कि विमान पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पायलट बार-बार घोषणाएं कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

50 seconds ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

19 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

60 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago