खेल

Virat Kohli: श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया की बारी, कृपा लेने आश्रम पहुंचे विरुष्का

India’s Test series against Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने ऋषिकेश की आध्यात्मिक यात्रा शुरू की. भारतीय क्रिकेट स्टार ने स्वामी दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया. जिसकी कई तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें अनुष्का और विराट आश्रम में पूजा करते नजर आ रहे हैं. खबर है कि विराट और अनुष्का आश्रम में सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लेंगे और फिर भंडारा आयोजित करेंगे. विराट कोहली के लिए साल 2023 बेहतरीन रहा है. इस साल के पहले ही मैच में उन्होंने शतक लगाया और अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती खड़ी है. दरअसल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना जरूरी है. क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट इसी सीरीज में जीत के साथ मिलेगा. सीरीज 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी जबकि वनडे मुंबई में 17 मार्च से शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार विराट

मैचों के संबंध में, ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए आने वाले कुछ दिनों में भारत का दौरा करने के लिए तैयार है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के नाम से लोकप्रिय यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष दो स्थानों का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण होगी. शीर्ष टीमें जून में द ओवल में होने वाले एकमात्र चैंपियनशिप गेम के लिए प्लेऑफ़ स्थिति अर्जित करेंगी. भारतीय क्रिकेट फैंस को अब वनडे और टी-20 के बाद कोहली के बल्ले से टेस्ट शतक का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टरों ने दी खुशखबरी, सामने आई बड़ी अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में गिने जाते हैं, दोनों ही स्टार्स के फैंस बेहद प्यार करते हैं. एक बार फिर अनुष्का और विराट अध्यात्म की शरण में पहुंचे हैं, दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशम झाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए. इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे हैं. इस दौरान विराट की मां भी उनके साथ थीं. रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को भी ऋषिकेश में रुकेगें.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

9 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago