VLGC Shivalik LPG shipment India Mundra Port: मिडल ईस्ट में जारी तनाव और एलपीजी संकट के बीच भारत के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर निकाल करके सामने आ रही है. दरअसल भारतीय तेल वाहक जहाज ‘शिवालिक’ (VLGC Shivalik) आज 54,000 टन एलपीजी (LPG) गैस लेकर भारत के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया है. कतर से रवाना हुआ यह जहाज न केवल युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकला, बल्कि इसने दुनिया के सबसे संवेदनशील बने हुए समुद्री गलियारे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को भारतीय नौसेना की सुरक्षा कवच (Escort) में पार किया.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की कड़ी नाकेबंदी के कारण जहां अमेरिकी नौसेना और पश्चिमी देशों के जहाज जाने से कतरा रहे हैं, वहीं भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने शान से ‘शिवालिक’ और उसके पीछे आ रहे ‘नंदा देवी’ जहाज को एस्कॉर्ट किया. ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बिना अनुमति कोई जहाज यहां से नहीं गुजरेगा, लेकिन भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ताओं (पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की बातचीत) के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया गया. भारतीय नौसेना के वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defence Systems) से लैस युद्धपोतों ने इन टैंकरों के साथ रहकर यह संदेश दिया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है.
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला! कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर, क्या फंस गए तेजस्वी यादव?
देशभर में युद्ध के कारण गैस की किल्लत की जो अफवाहें फैली थीं, उन पर अब इस नई खेप के आने से लगाम लगेगी. ‘शिवालिक’ के जरिए आई 54 हजार टन गैस भारत की दैनिक आयात जरूरत का एक बड़ा हिस्सा है. राहत की बात यह है कि एक और विशाल टैंकर ‘नंदा देवी’ भी अगले 24 घंटों के भीतर (17 मार्च तक) कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है. ये दोनों जहाज मिलकर लगभग 92,700 टन एलपीजी भारत ला रहे हैं, जिससे बाजार में गैस की किल्लत पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…