Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LPG crisis

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए तनाव से भारत में एलपीजी संकट गहराने की आशंका है. भारत का 90% गैस आयात होर्मुज के रास्ते होता है. सरकारी तेल कंपनियां पहले ही प्रति सिलेंडर 500 से 700 रुपये का नुकसान झेल रही हैं.

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई पर दबाव को देखते हुए सरकार ने केरोसिन नियमों में ढील दी है. अब हर जिले के दो पेट्रोल पंपों से मिट्टी का तेल मिल सकेगा. 21 केरोसिन-मुक्त राज्यों में भी सप्लाई बहाल.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच का युद्ध दिन प्रतदिन खतरनाक होता जा रहा है, और इस युद्ध की वजह से ग्लोबल इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है. जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. भारत में लगातार महंगाई बढ़ रही है. सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई है. वहीं अब खबर ये भी है कि अब फ्लाईट्स का किराया भी जल्द बढ़ा दिया जाएगा. यानी धीरे – धीरे देश में महगांई बढ़ रही है और स्थिती नियंत्रण से बाहर हो रही है....

LPG vs Induction: LPG और इंडक्शन चूल्हे के बीच खर्च, ऊर्जा और सुविधा के आधार पर तुलना की गई है. जानिए कौनसा है बेहतर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन के अंदर उपले (Cow Dung Cakes) बेच रहा है. LPG के बढ़ते दामों के बीच इस अनोखे तरीके ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

LPG की बढ़ती मांग के बीच सरकार ने PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे में मंजूरी का निर्देश दिया है. कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में छापेमारी तेज, हजारों सिलेंडर जब्त किए गए...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कतर से 54 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया. भारतीय नौसेना की सुरक्षा में जहाज ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया, जिससे देश में गैस संकट की आशंकाओं पर विराम लगा...

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में सिलेंडर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बदमाश ने घर में घुसकर महिला से सिलेंडर लूट लिया, जिसके बाद अब महिला ने सिलेंडर को जंजीर से बांधकर ताला लगा दिया है.

ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच पश्चिम एशिया में सैन्‍य संघर्ष चल रहा है. इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी से ईरान पर भारी हथियारों से हमले शुरू कर दिए, जिसमें ईरान को भारी नुकसान हुआ. ईरान पलटवार कर रहा है, उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया, जिससे गैस का संकट आ गया.

इजरायल-ईरान युद्ध के चलते MP में एलपीजी सप्लाई बाधित. सरकार ने होटलों और मॉल में गैस सप्लाई रोकी. अब केवल घरों और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता.