देश

जेलेंस्की का ‘डबल गेम’: पहले मांगी मदद अब डोनाल्ड ट्रंप की आड़ में लगे गुर्राने; उगला भारत के खिलाफ जहर

Volodymyr Zelensky On Donald Trump Tariff On India: दुनिया गोल है, यह कहावत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की पर पूरी तरह से लागू होती है. जहां एक समय वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करके रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के समर्थन की उम्मीद कर रहे थे. वहीं अब वे दोमुंही बातें करते नजर आ रहे हैं. चीन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की तिकड़ी को देखकर जेलेंस्की का दिमाग भन्ना गया और उन्होंने अमेरिका के खुले समर्थन में उतरते हुए भारत पर लगाए गए टैरिफ को ‘बिल्कुल सही’ बताया. इस बयान ने भारत और यूक्रेन के बीच के रिश्तों को अधूरी कहानी बना दिया है.

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसमें ट्रंप के टैरिफ (Donald Trump Tariff On India) के फैसले ने आग में घी का काम किया है. ट्रंप प्रशासन के फैसले और जेलेंस्की के बयान से यह साफ है कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

क्या बोले वलोडिमीर जेलेंस्की? (Volodymyr Zelensky Like Donald Trump)

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में भारत के प्रति अपना रुख कड़ा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का समर्थन किया है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस से व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना सही फैसला है, जिससे भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही ठहराया जा सके.

ट्रंप की आड़ में गुर्रा रहे जेलेंस्की

यूक्रेन और रूस के बीच 2022 से युद्ध चल रहा है, जिसमें भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया है. जेलेंस्की ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रंप का फैसला सही है और रूस से व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के परिवार ने ‘घोटाले’ से कमाए करोड़ों, दिमाग हिला देंगे ‘धनकुबेर’ के आंकड़े

SCO शिखर सम्मेलन का प्रभाव

हाल ही में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने दुनिया भर में हलचल मचा दी. इस मुलाकात को एक नए ग्लोबल ऑर्डर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं. देखना यह होगा कि भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति कैसे सुलझती है और जेलेंस्की के बयान का दोनों देशों के संबंधों पर क्या असर पड़ता है.

भारत देगा जवाब

जेलेंस्की का यह बयान (Volodymyr Zelensky Anty India Statement) यह साबित करता है कि राजनीतिक स्वार्थ के आगे कोई दोस्ती या कूटनीति मायने नहीं रखती. एक तरफ जहाँ भारत रूस के साथ व्यापार करके अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ नीतियों से भारत को ‘सजा’ दे रहे हैं. ऐसे में जेलेंस्की का ट्रंप के सुर में सुर मिलाना यह दिखाता है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से ही दोस्तों का चुनाव करते हैं. इस घटना के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपनी ‘शांति और तटस्थता’ की नीति पर कायम रहता है, या फिर इस बयान का माकूल जवाब देता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago