देश

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जारी, 26 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल, कांग्रेस के सभी सीएम बनेंगे हिस्सा

Voter Adhikar Yatra: बिहार में इन दिनों सियासत का तापमान बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ राज्य की सड़कों पर जारी है. इस यात्रा के जरिए विपक्ष ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहा है.

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से कहा, “अगर आपने कहीं 1-2 किलोमीटर की चमचमाती सड़क बना दी है, तो क्या आपने अपने पैसे से बनाई है? क्या ये कोई एहसान है? ये तो आपकी जिम्मेदारी है. बिहार के मंत्रियों की भाषा बेहद अहंकारी और शर्मनाक है. बिहार में सरकार बदलने जा रही है.”

कांग्रेस महिला मोर्चा प्रमुख अलका लांबा ने बताया कि यात्रा कटिहार से पूर्णिया की तरफ बढ़ रही है. उन्होंने ऐलान किया कि 26 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल होंगी.

माहौल बन चुका है, ये सरकार अब बदल जाएगी

कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने कहा, “25 अगस्त को यात्रा में ब्रेक रहेगा, लेकिन 26 को प्रियंका गांधी वाड्रा खुद बिहार आएंगी. इंडिया गठबंधन के सभी मुख्यमंत्री इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे. माहौल बन चुका है, ये सरकार अब बदल जाएगी. हम वोट की पूरी पहरेदारी करेंगे और ‘वोट चोरी’ करने वालों को घुटनों पर लाएंगे.”

अलका लांबा ने बिहार की सड़कों पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, “सड़कें तो हैं, लेकिन क्या वो बेटियों के लिए सुरक्षित हैं? क्या उन रास्तों से बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है? सड़क का क्या फायदा जब उस पर चलकर इंसान दवाई, पढ़ाई या कमाई के लिए ही नहीं जा सकता?”

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बात करते हुए अलका लांबा ने कहा, “राजनीतिक दलों में कमियां हैं और हम उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी खुद ले रहे हैं.”

इस यात्रा से बिहार के लोगों को एक नई उम्मीद मिली है

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, “इस यात्रा से बिहार के लोगों को एक नई उम्मीद मिली है. चुनाव आयोग को बार-बार सुप्रीम कोर्ट की फटकार मिल रही है. बिहार के युवा जाग चुके हैं. हर वर्ग बोल रहा है, वोट चोर, गद्दी छोड़.”

राजद के एमएलसी कारी सोहैब ने कहा, “इस यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. जनता को अब मालूम हो चुका है कि यह सरकार ‘वोट चोरी’ करके बनी है. इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हम ‘वोट चोरी’ नहीं होने देंगे.”


ये भी पढ़ें: देश के मुख्यमंत्रियों के पास है 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ये सीएम सबसे अमीर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago