दिल्ली हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नरों पर हमला करने के 12 आरोपियों को अवमानना का दोषी पाते हुए एक दिन की जेल और प्रत्येक पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैधनाथन शंकर की पीठ ने यह आदेश दिया है.
अदालत ने कहा कि भले ही सभी दोषियों ने बिना शर्त माफी मांगी, लेकिन वकील कमिश्नरों के साथ कि गई मारपीट उन्हें लगी गंभीर चोटें और उनके साथ गए पुलिस अधिकारियों के घायल होने को देखते हुए सजा आवश्यक है. इन आरोपियों पर आरोप था कि उन्होंने अदालत द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नरों के साथ मारपीट की थी.
यह मामला सैमसंग कंपनी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कोलकाता के एक बाजार में नकली सैमसंग मोबाइल फोन बेचे जा रहे थे. इस शिकायत पर हाई कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नरों को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया था. जब कोर्ट कमिश्नर जांच के लिए वहां पहुचे, तो इन 12 व्यक्तियों ने उन्हें रोकने और धमकाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से हमला भी किया है.
कोर्ट ने इसको न सिर्फ न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने वाला माना, बल्कि इसे अदालत की अवमानना भी करार दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नरों पर हमला करना गंभीर अपराध है. यह सीधे-सीघे कानून के शासन को चुनौती देने के बराबर है.
अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि यदि ऐसे कृत्यों को सख्ती से नही रोका गया तो न्यायिक प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. बता दें कि 2015 में दिल्ली हाई कोर्ट क्या जानकारी मिली कि जिन कोर्ट कमिश्नरों को उन्होंने नियुक्त किया है. उनपर हमला हो गया है. जिनमें कोर्ट कमिश्नर और पुलिस के अधिकारी धायल हो गए है. जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने ओपी चौटाला के वारिसों की याचिका पर CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायों की सेवा…
Gangotri Dham Kapaat Closing 2026: उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर…
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की सियासत में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो…
Meerut Police Encounter: मेरठ में डीआईजी कार्यालय के सामने से लाखों के सामान और नकदी…
Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने अयोध्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. राम मंदिर की…
Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि…