18 घंटे तक क्लास में बंद रही मासूम बच्ची
संभल – उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आयी है.जहां 7 साल की बच्ची 18 घंटे से अधिक समय तक क्लासरूम में बंद रही. मंगलवार को विद्यालय पढ़ने गई पहली कक्षा की छात्रा सोते हुए कक्षा में बंद हो गई. छुट्टी के बाद परिजनों ने विद्यालय और गांव में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला. बुधवार की सुबह विद्यालय खुलने पर डरी सहमी बच्ची कक्ष में मिली. छात्रा भूखी-प्यासी 18 घंटे लापता रही और सारी रात दहशत में गुजारी. गांव के लोग विद्यालय के स्टाफ की लापरवाही बता रहे हैं.
घटना का पता तब चला जब बुधवार को स्कूल खुला तो छात्रा कमरे के एक कोने में डरी सहमी बैठी थी. छात्रा ने बताया की जब वो शाम को नींद से जागी तो अंधेरा था. काफी देर तक रोती रही लेकिन कोई नहीं आया. प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पोप सिंह ने कहा कि गुन्नौर तहसील के धनारी पट्टी में प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 1 की छात्रा मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी क्लासरूम में बैठी रही. सुबह जब स्कूल खुला तो वह मिली. लड़की ठीक है. बच्ची के मामा ने बताया कि मंगलवार को जब बच्ची स्कूल के बाद घर नहीं लौटी तो उसकी दादी स्कूल में उसे ढूंढने पहुंची, लेकिन वहां कोई बच्चा नहीं मिला.
परिजनों ने जंगल में उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली. बुधवार को जब स्कूल खुला तो पता चला कि बच्ची रात भर स्कूल के कमरे में बंद पड़ी थी. बीईओ ने कहा कि स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने कमरों का निरीक्षण नहीं किया था. उन्होंने कहा, “यह लापरवाही का मामला है और पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…