मनोरंजन

Thank God Controversy: अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ को लेकर विवाद बढ़ा, मध्‍य प्रदेश के मंत्री ने की बैन की मांग

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘थैंक गॉड’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है.अब इस फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग तेज होती जा रही है जिससे अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ रही हैं. ये मूवी जल्द ही रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इसे लेकर कंट्रोवर्सी हो गयी है. जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, तभी सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हो गया था. ये फिल्म कुवैत में बैन हो चुकी है. वहीं, कर्नाटक में भी फिल्म का जमकर विरोध हुआ है. अब खबर ये है कि मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इस मूवी को बैन करवाने की मांग की है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेता और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को एक लेटर लिखा है. इसमें दावा किया है कि अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) में भगवान के छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है. इसलिए उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की है.

Boycott Thank God  ट्रेंड

‘थैंक गॉड’ (Boycott Thank God) फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को रिलीज हुआ था, इसी दिन ट्विटर पर #BoycottThankGod ट्रेंड होने लगा था. यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है. लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया और फिल्म का जमकर विरोध किया है.

कुवैत में नहीं रिलीज होगी मूवी

इंदर कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कुवैत के सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया यानी अब वहां पर फिल्म रिलीज नहीं होगी. दरअसल, फिल्म में सिद्धार्थ आम इंसान की भूमिका में हैं, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो जाती है.इसके फौरन बाद भगवान चित्रगुप्त के रूप में अजय देवगन आते हैं, जो बताते हैं कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल मिलता है.अजय देवगन का पहनावा भी विचित्र है .वह फिल्म कोट-पैंट में हैं और चित्रगुप्त बने हुए हैं लेकिन हंसी मज़ाक करते नजर आ रहे हैं. लेकिन लड़कियां हैं जो छोटे कपड़े पहने हुए है. ये सब देखकर दर्शक काफी गुस्से में हैं.

कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए इसका विरोध किया है. लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना अब एक ट्रेंड बन चुका है. वो हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने में कभी पीछे नहीं हटते है. इसीलिए इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए. बता दें कि फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago