देश

Joshimath Sinking: जोशीमठ में 849 घरों की दीवारें चटकीं, संस्कृत महाविद्यालय के भवन में भी दरारें, PWD के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर

Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू-धंसाव की वजह से इमारतों में बढ़ रही दरारों ने चिंता बढ़ा दी है. बढ़ती दरारों की जद में अब लोक निर्माण विभाग (PWD) का गेस्ट हाउस भी आ गया है. जिसके चलते आज गुरुवार को इस गेस्ट हाउस को बुलडोजर की मदद से गिराया गया. प्रशासन की तरफ से उन सभी इमारतों को गिराने का काम जारी है. जिसमें दरारें पड़ गई हैं. वहीं आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त होटल और घरों को खाली कराया गया है.

प्रशासन ने बताया कि जीएमवीएन (GMVN) का जो गेस्ट हाउस है. उसमें भी दरारें देखी गई. यहां आने वाले वैज्ञानिकों को यहीं ठहराया जाता था. वहीं आम लोगों के राहत शिविर संस्कृत महाविद्यालय भवनों में भी बारीक दरारें दिख रही हैं. जिससे हड़कंप मचा हुआ है. भवन में दरार दिखते ही कर्मचारियों ने इसकी सूचना चमोली के जिला पर्यटन अधिकारी को दी है.

शहर के 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं

जोशीमठ में होटलों और घरों को तोड़ने की शुरुआत के बाद अब आवासीय भवनों का ढहाये जाने का काम शुरू हो गया हैं. इस बीच बुधवार को आठ और परिवारों को राहत शिविरों में ले जाया गया. अब तक 258 परिवारों की सुरक्षा को देखते हुए शिफ्ट किया जा चुका है. जोशमठ में भू-धंसाव जारी है, लगातार कई इमारतों में दरारें बढ़ती जा रही हैं. अभी तक शहर के 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं. वहीं, होटल माउंट व्यू और मलारी इन के बाद अब अन्य होटलों में भी दरारें आई हैं. जमीन खिसकने की वजह से होटल आपस में मिलने लगे हैं. वहीं, तहसील भवनों के ऊपरी और निचले हिस्से में भी भू-धंसाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें-   Bharat Jodo Yatra: फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी में शामिल होंगे CM अशोक गहलौत, कश्मीर में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर अलर्ट

हम जोशीमठ क्षेत्र की निगरानी रोज कर रहे हैं- धामी

वहीं जोशमठ की आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,” हम जोशीमठ क्षेत्र की निगरानी रोज कर रहे हैं. वहां पर पानी 570 LPM से घटकर 100 LPM तक आ गया है. भू-धंसाव और आपदा के कारणों को जानने के लिए भारत सरकार के 8 संस्थान काम कर रहे हैं. रिपोर्ट का आकलन करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

9 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

17 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

32 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

37 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

58 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago